सब्सक्राइब करें

Bela Bajaria: भारतीय मूल की इस बेटी का नेटफ्लिक्स में चलता है सिक्का, गर्मियों में ‘दिवाली’ मनाने पहुंची मुंबई

Pankaj Shukla पंकज शुक्ल
Updated Wed, 24 Apr 2024 04:44 PM IST
सार


 

विज्ञापन
Netflix chief content officer bela bajaria arrives in Mumbai for premiere of Sanjay Leela Bhansali heeramandi
बेला बजरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

नेटफ्लिक्स के मुंबई दफ्तर में इन दिनों दिवाली सा माहौल है। पहले अभिनेता रवि किशन की वेब सीरीज ‘मामला लीगल है’ ने लोगों का दिल जीता। फिर, निर्देशक इम्तियाज अली की फिल्म ‘चमकीला’ हिट रही और अब आने वाली है, निर्माता-निर्देशक संजय लीला भंसाली की वेब सीरीज ‘हीरामंडी’। ‘हीरामंडी’ का प्रीमियर बुधवार को मुंबई में होने वाला है। इसके लिए फिल्म इंडस्ट्री के दिग्गजों को न्यौता जा चुका है और नेटफ्लिक्स की इस ‘दिवाली’ में खासतौर से शामिल होने पहुंची हैं नेटफ्लिक्स की मुख्य सामग्री अधिकारी यानी चीफ कंटेंट ऑफिसर बेला बजरिया। बीते आठ साल से बेला बजरिया नेटफ्लिक्स में हैं, लेकिन एक समय ऐसा भी रहा है जब बेला बजरिया का जलवा रैंप पर भी खूब निखरा।

Trending Videos
Netflix chief content officer bela bajaria arrives in Mumbai for premiere of Sanjay Leela Bhansali heeramandi
बेला बजरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

साल 1970 में लंदन में जन्मी बेला बजरिया के माता-पिता भारतीय मूल के हैं और उनके बचपन का लंबा समय अपने दादा-दादी के साथ बीता। ऐसा इसलिए हुआ बताया जाता है क्योंकि उनके माता-पिता जब लंदन से कारोबार की तलाश में अमेरिका पहुंचे तो वह अपना वीजा खत्म होने के बाद भी वहां रुके रहे और गैरकानूनी अप्रवासी घोषित कर दिए गए। कुछ साल बाद अपने माता-पिता के साथ रहने का समय आने पर उनकी पढ़ाई-लिखाई लॉस एंजिल्स में हुई और इस दौरान उन्हें रंगभेद और वर्णभेद का भी शिकार होना पड़ा। पढ़ाई के साथ साथ शुरू से ही काम करती रहीं बेला बजरिया का वक्त बदला रैंप पर आने के बाद।

विज्ञापन
विज्ञापन
Netflix chief content officer bela bajaria arrives in Mumbai for premiere of Sanjay Leela Bhansali heeramandi
बेला बजरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

स्कूल खत्म करने के बाद बेला बजरिया के मित्रों ने उन्हें सौंदर्य प्रतियोगिताओं में हिस्सा लेने के लिए प्रेरित किया और सबसे पहले उन्होंने मिस एलए इंडिया प्रतियोगिता जीती। इससे हौसला बढ़ा तो बेला ने मिस इंडिया यूएसए में हिस्सा लिया और ये खिताब भी अपने नाम कर लिया। साल 1991 में बेला के जीवन का सबसे खूबसूरत समय तब आया जब उन्होंने मिस इंडिया वर्ल्डवाइड का खिताब अपने नाम कर लिया। इस दौरान उनकी पढ़ाई भी जारी रही। बेला ने कैलिफोर्निया स्टेट यूनिवर्सिटी से स्नातक किया है।
Baby John New Poster: वरुण धवन के जन्मदिन पर फैंस को मिला सरप्राइज, फिल्म 'बेबी जॉन' का नया पोस्टर रिलीज

Netflix chief content officer bela bajaria arrives in Mumbai for premiere of Sanjay Leela Bhansali heeramandi
बेला बजरिया - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सीबीएस और यूनिवर्सल टेलीविजन में शीर्ष पदों पर रहने के बाद बेला बजरिया ने साल 2016 में नेटफ्लिक्स में काम शुरू किया और अब वह इस कंपनी की मुख्य सामग्री अधिकारी हैं। टाइम पत्रिका की दुनिया की सौ सबसे प्रभावशाली व्यक्तियों की सूची में शामिल रह चुकीं बेला मंगलवार को मुंबई पहुंची हैं। यहां उनका काफी व्यस्त कार्यक्रम बताया जाता है लेकिन उनके आने का मु्ख्य उद्देश्य नेटफ्लिक्स की हिंदी की अब तक की सबसे महत्वाकांक्षी वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ के प्रीमियर में शामिल होना है।
Aamir-Ranveer Deepfake Video: आमिर-रणवीर का डीपफेक वीडियो वायरल होने के बाद डीसीपी ने की अपील, ना करें साझा

विज्ञापन
Netflix chief content officer bela bajaria arrives in Mumbai for premiere of Sanjay Leela Bhansali heeramandi
हीरामंडी - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

संजय लीला भंसाली निर्देशित वेब सीरीज ‘हीरामंडी’ बंटवारे के पहले लाहौर की तवायफों के एक परिवार की कहानी है। देश भर के नवाबों का यहां आना जाना रहता है और इन नवाबों के तवायफों के साथ बनते बिगड़ते रिश्तों के बीच इनकी आपसी प्रतिस्पर्धा भी चलती रहती है। मनीषा कोइराला ने सीरीज में मल्लिका जान का किरदार निभाया है। मनीषा के अलावा सीरीज में सोनाक्षी सिन्हा, अदिति राव हैदरी, शर्मिन सेगल, ऋचा चड्ढा, शेखर सुमन, अध्ययन सुमन के भी अहम किरदार हैं।
Manisha Koirala: 'दिल से' के दिनों में खोई दिखीं 'मल्लिकाजान', बोलीं- शाहरुख खान फर्श पर बैठकर चाय पीते थे

विज्ञापन
अगली फोटो गैलरी देखें

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed