{"_id":"685a978a3b2cbc53110de76f","slug":"panchayat-season-4-jitendra-kumar-prime-video-series-next-season-possibilities-and-details-2025-06-24","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Panchayat: क्या पंचायत का सीजन 5 आएगा? कहां खत्म हुआ चौथा सीजन और किस तरह आगे बढ़ेगी सीरीज? यहां जानिए","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Panchayat: क्या पंचायत का सीजन 5 आएगा? कहां खत्म हुआ चौथा सीजन और किस तरह आगे बढ़ेगी सीरीज? यहां जानिए
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: ज्योति राघव
Updated Tue, 24 Jun 2025 05:57 PM IST
सार
Panchayat Season 5: प्राइम वीडियो की चर्चित सीरीज पंचायत का चौथा सीजन आज मंगलवार 24 जून को रिलीज हो गया है। इसी के साथ यह सवाल भी उठ खड़ा हुआ है कि क्या इसका अगला यानी पांचवा सीजन आएगा? समझते हैं...
विज्ञापन
1 of 4
पंचायत सीजन 4
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
'पंचायत' का चौथा सीजन आज 24 जून को रिलीज हो गया है। दर्शक इसे देखकर अलग-अलग प्रतिक्रिया दे रहे हैं। कुछ का कहना है कि इस बार सीरीज का मर्म कहीं गुम हो गया है और राजनीति अधिक हावी हो गई है। वहीं, कुछ का कहना है कि अपनी सादगी के साथ इस बार भी सीरीज आगे बढ़ी है। मगर, इसी के साथ सवाल यह भी किया जा रहा है कि क्या इसका पांचवा सीजन आएगा?
इस सवाल का जवाब पढ़ने से पहले यह जान लें कि इस खबर में आगे स्पॉइलर्स हैं तो अगर आपने अब तक पंचायत का सीजन 4 नहीं देखा तो आपका मजा खराब हो सकता है।
2 of 4
पंचायत सीजन 4
- फोटो : वीडियो ग्रैब
फुलेरा में पलट गई सत्ता
पंचायत के चौथे सीजन को मेकर्स ने दूसरे सीजन की तरह दुखद मोड़ पर खत्म किया है। इस एपिसोड में दिखाया गया कि अब फुलेरा में सत्ता पलट गई है। मंजू देवी (नीना गुप्ता) के हाथ से सत्ता फिसल गई है और अब बनराकस (दुर्गेश कुमार) व उनकी पत्नी क्रांति देवी (सुनीता राजवर) नए प्रधान और प्रधान पति हैं।
उधर सचिव जी (जितेंद्र कुमार) और रिंकी (सानविका) के बीच नजदीकियां बढ़ गई हैं। एमबीए करने के लिए सचिव जी फुलेरा छोड़ने की तैयारी में हैं और रिंकी के धड़कनें और बेचैनी बढ़ गई है। प्रधान जी (रघुबीर यादव) और मंजू देवी को सत्ता खोने का मलाल है।
3 of 4
पंचायत सीजन 4
- फोटो : एक्स
इन सवालों ने जताई अगले सीजन की संभावना
ऐसे में इस बार का सीजन जहां खत्म हुआ है, वो कई सवाल छोड़कर भी गया है। क्या सचिव जी वाकई एमबीए करने के लिए फुलेरा छोड़ देंगे? अगर वह ऐसा करते हैं तो रिंकी के साथ उनके रिलेशनशिप का क्या होगा? और एक और बेहद खास सवाल का जवाब इस पूरे सीजन में ही नहीं मिला वो यह है कि प्रधान जी पर गोली किसने चलवाई थी? इन सभी सवालों को देखते हुए उम्मीद लगाई जा रही है कि शायद सीरीज का सीजन 5 आएगा। अगले सीजन में मंजू देवी दमदार तरीके से राजनीति में वापसी कर सकती हैं या नहीं। प्रधान जी के आखिरी डायलॉग को देखकर तो यही लगता है कि वे बिना लड़े पीछे नहीं हटेंगे।
सानविका दे चुकी हैं अगले सीजन का संकेत
हालांकि, पांचवे सीजन को लेकर कोई आधिकारिक एलान नहीं हुआ है। मगर सीरीज में रिंकी का रोल प्ले करने वालीं एक्ट्रेस सानविका एक इंररव्यू में यह पुष्टि कर चुकी हैं कि सीजन 5 आएगा। उन्होंने कहा, 'पंचायत सीजन 5 के लिए प्रोसेस शुरू हो गया है और उम्मीद है कि शायद अगले साल के मध्य तक या अगले साल में कभी भी यह रिलीज हो।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।