परवीन बॉबी 70 से 80 के दशक का वह नाम है, जो अपने ग्लैमरस अंदाज और फीमेल सुपरस्टार की छवि के लिए जाना जाता है। दीवार’, ‘नमक हलाल’, ‘अमर अकबर एंथनी’ और ‘शान’ जैसी ब्लॉकबस्टर फिल्मों में अपने दमदार अभिनय और बोल्ड अंदाज के लिए मशहूर अभिनेत्री का जन्म 4 अप्रैल, 1954 को गुजरात के जूनागढ़ में बाबी राजवंश में हुआ था। उन्होंने सेंट जेवियर्स कॉलेज, अहमदाबाद में पढ़ाई की। 1971 में अभिनेत्री ने अपना मॉडलिंग करियर शुरू किया और इसके दो साल बाद साल 1973 में अभिनय की दुनिया में कदम रखा। इसके बाद फिल्म ‘मजबूर’ से उन्होंने इंडस्ट्री में पहचान हासिल की। उन्हें ‘दीवार’ से सफलता मिली और उन्होंने ‘अमर अकबर एंथनी’, ‘सुहाग’, ‘काला पत्थर’, ‘द बर्निंग ट्रेन’, ‘शान’, ‘क्रांति’, ‘कालिया’ और ‘नमक हलाल’ जैसी सफल फिल्मों से अपने अभिनय का लोहा मनवाया। आज ही के दिन साल 2005 में 50 वर्ष की आयु में उन्होंने इस दुनिया को अलविदा कह दिया था। आइए आज उनकी पुण्यतिथि के अवसर पर जानते हैं उनकी जिंदगी से जुड़ी दस दिलचस्प बातें...
Parveen Babi: बॉलीवुड की पहली फीमेल सुपरस्टार ने अमिताभ को कहा गैंगस्टर, पढ़ें उनसे जुड़ी दस दिलचस्प बातें
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Mon, 20 Jan 2025 11:24 AM IST
सार
Parveen Babi Death Anniversary: आज 70 के दशक की अभिनेत्री परवीन बाबी की डेथ एनिवर्सरी है। वह अपने जमाने की फीमेल सुपरस्टार कही जाती थीं। आइए उनके बारे में 10 दिलचस्प बातें जानते हैं…
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन