फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Rahat Fateh Ali Khan: राहत फतेह अली खान की कैसे हुई बॉलीवुड में एंट्री? नोबेल पुरस्कार समारोह में बांधा है समा

Mon, 09 Dec 2024 10:56 AM IST
सुवेश शुक्ला एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: सुवेश शुक्ला Updated Mon, 09 Dec 2024 10:56 AM IST
सार

Rahat Fateh Ali Khan Birthday Special: आज पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान का जन्मदिन है। आइए इस मौके पर हम उनकी जिंदगी से जुड़ी कुछ दिलचस्प बातों को जानते हैं।
 

विज्ञापन
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown facts about him bollywood entry and perform at Nobel Prize concert
राहत फतेह अली खान - फोटो : अमर उजाला
आज पाकिस्तानी गायक राहत फतेह अली खान अपना 50वां जन्मदिन मना रहे हैं। 9 दिसंबर 1974 को पाकिस्तान के फैसलाबाद में जन्मे राहत फतेह अली खान का पूरा परिवार सूफी कव्वाल गीतों के लिए मशहूर है। राहत फतेह अली खान ने अपने चाचा विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान से तालीम ली और महज 7 साल की  उम्र से ही अपने सुर से लोगों का दिल जीतने लगे। राहत ने बॉलीवुड फिल्मों के कई बेहतरीन गाने गाए हैं, जिन्होंने उन्हें भारत में भी काफी लोकप्रिय कर दिया। आइए आज उनके जन्मदिन पर उनसे जुड़ी कुछ दिलचस्प बातें जानते हैं…


 
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown facts about him bollywood entry and perform at Nobel Prize concert
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
दादा की पुण्यतिथि पर पहली बार दी प्रस्तुति
अपने चाचा और विश्व प्रसिद्ध सूफी गायक नुसरत फतेह अली खान से तालीम लेने के बाद राहत फतेह अली खान ने अपना पहला सार्वजनिक अपने दादा की पुण्यतिथि पर नौ साल की उम्र में किया। वहीं, जब वह पंद्रह साल के हुए तब से वह नुसरत फतेह अली खान के प्रसिद्ध कव्वाली समूह का एक अभिन्न अंग बन गए। उन्होंने साल 1985 में अपने चाचा के साथ यूनाइटेड किंगडम का दौरा किया।
Bollywood Dubbing Stars: श्रेयष तलपड़े के अलावा ये कलाकार भी बन चुके हैं साउथ के एक्टर्स की आवाज, देखें लिस्ट

 
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown facts about him bollywood entry and perform at Nobel Prize concert
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
नोबेल पुरस्कार समारोह में किया प्रदर्शन
वैसे तो राहत फतेह अली खान के नाम कई सारे रिकॉर्ड है, लेकिन सबसे खास है नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में उनका प्रदर्शन। उन्हें साल 2014 में के नोबेल शांति पुरस्कार समारोह में संगीत कार्यक्रम के लिए आमंत्रित किया गया था। उन्होंने नुसरत फतेह अली खान की सबसे यादगार कव्वाली ‘तुम्हें दिल्लगी’ और ‘मस्त कलंदर’ का प्रदर्शन करते हुए सभी का दिल जीत लिया। इसके बाद राहत किसी भी नोबेल पुरस्कार समारोह में प्रदर्शन करने वाले पहले पाकिस्तानी बन गए।

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown facts about him bollywood entry and perform at Nobel Prize concert
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
बॉलीवुड में कैसे हुई एंट्री?
राहत फतेह अली खान ने वर्ष 2003 में आई फिल्म ‘पाप’ से बॉलीवुड में एंट्री ली। इस फिल्म का निर्देशन अभिनेत्री पूजा भट्ट ने किया था। फिल्म ‘पाप’ में राहत फतेह अली खान ने 'लागी तुझ से मन की लगन' गाना गाया, जो हिट हुआ। इस गीत ने उन्हें भारत में पहचान दिलाई और इसके बाद उन्होंने कई फिल्मों में कई शानदार गाने गाए।

 
विज्ञापन
Rahat Fateh Ali Khan birthday know unknown facts about him bollywood entry and perform at Nobel Prize concert
राहत फतेह अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम @officialrfakworld
राहत फतेह अली खान के कुछ शानदार बॉलीवुड गाने
राहत फतेह अली खान ने बॉलीवुड में कई शानदार गीत गाए हैं। उन्होंने कई एल्बम में बनाए। आइए उनके फैंस के कुछ पसंदीदा गानों की लिस्ट देखते हैं:  

सजदा
काजोल और शाहरुख खान अभिनीत फिल्म ‘माई नेम इज खान’ का गाना ‘सजदा’ काफी पसंद किया जाता है। इस गाने को राहत फतेह अली खान ने अपनी आवाज से सजाया है। 

आज दिन चढ़ेया
राहत फतेह अली खान ने फिल्म ‘लव आज कल’ के गीत ‘आज दिन चढ़ेया’ को अपनी आवाज दी है। इसे गाने को सैफ अली खान और गिसेली मांटेरो पर फिल्माया गया था।

जिया धड़क-धड़क
‘जिया धड़क-धड़क’ गीत साल 2015 में आई फिल्म ‘कलयुग’ का है। इस फिल्म में कुणाल खेमू और स्माइल सूरी ने अभिनय किया है। 

ओ रे पिया
‘ओ रे पिया’ गीत माधुरी दीक्षित की फिल्म ‘आजा नचले’ का है। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर कुछ खास तो नहीं कर पाई थी, लेकिन इसके इस गीत को काफी पसंद किया गया था, जिसे राहत फतेह अली खान ने आवाज दी थी।

तेरे मस्त मस्त दो नैन
सलमान खान की फिल्म ‘दबंग’ के गीत ‘तेरे मस्त मस्त दो नैन’ को भी राहत फतेह अली खान ने आवाज दी है। इस गीत को भी काफी पसंद किया गया था।

Parineeti Chopra: परिणीति ने 'एनिमल' के ऊपर क्यों चुनी 'चमकीला', क्या ब्लॉकबस्टर मूवी छोड़ने का अब है पछतावा?
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed