सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त

Ram Charan: राम चरण और उपासना ने पीवी सिंधु को बताया सच्ची रॉकस्टार, खिलाड़ी ने कराया ओलंपिक विलेज का टूर

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Mon, 29 Jul 2024 07:47 AM IST
सार

दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मुकाबला देखा। मालदीव के फतिम अब्दुल रज्जाक के साथ हुए इस मैच में दोनों पति-पत्नी ने पीवी सिंधु का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी हिम्मत बढ़ाई।
 
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana called PV Sindhu a true rockstar player took them on a tour of the Olympic Village
राम चरण, पीवी सिंधु और उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

दक्षिण भारतीय अभिनेता राम चरण और उनकी पत्नी उपासना हाल ही में हुए पेरिस ओलंपिक 2024 के उद्घाटन समारोह में पहुंचे थे। दोनों ने रविवार को भारतीय बैडमिंटन खिलाड़ी पीवी सिंधु का मुकाबला देखा। मालदीव के फतिम अब्दुल रज्जाक के साथ हुए इस मैच में दोनों पति-पत्नी ने पीवी सिंधु का उत्साहवर्धन करते हुए उनकी हिम्मत बढ़ाई।

Trending Videos
Ram Charan and Upasana called PV Sindhu a true rockstar player took them on a tour of the Olympic Village
राम चरण और पीवी सिंधु - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela

एक ओर जहां राम चरण और उपासना ने पीवी सिंधु की हौसला अफजाई की, वहीं, दूसरी ओर पीवी ने दोनों को ओलंपिक विलेज का दौरा कराया। इस मौके पर सिंधु दोनों पति-पत्नी को फिटनेस सेंटर, प्लेयर एरिया और खिलाड़ियों के खाने-पीने की जगह समेत कई अलग-अलग जगहों पर लेकर गई।

विज्ञापन
विज्ञापन
Ram Charan and Upasana called PV Sindhu a true rockstar player took them on a tour of the Olympic Village
पीवी सिंधु, चिंरजीवी और राम चरण - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela

उपासना की इंस्टाग्राम स्टोरी से साफ है कि सिंधु ने उन्हें खूब घुमाया। एक स्टोरी में पीवी को राम चरण के पिता और अभिनेता चिंरजीवी से भी बातचीत करते हुए देखा गया। एक स्टोरी में वो राम चरण के कुत्ते राइम को भी दुलारती हुई दिखाई दीं। एक वीडियो में राम चरण और उपासना पीवी के मैच का आनंद लेते हुए नजपर आए।

Ram Charan and Upasana called PV Sindhu a true rockstar player took them on a tour of the Olympic Village
राम चरण और उपासना - फोटो : इंस्टाग्राम @upasanakaminenikonidela

राम चरण और उपासना ने अपने-अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर पीवी सिंधु के साथ एक तस्वीर भी साझा की। इसके कैप्शन में उन्होंने जीत की ओर हैशटैग के साथ भारतीय खिलाड़ियों को शुभकामनाएं दी। दोनों ने लिखा कि पीवी सिंधु आप एक सच्ची रॉकस्टार हैं। इस पोस्ट पर पीवी सिंधु ने कमेंट करते हुए लिखा कि मुझे इस बात की बहुत खुशी है कि आप लोग आ पाएं।

Bollywood Actresses: इन अभिनेत्रियों को सलमान ने किया अपनी फिल्मों से लॉन्च, जानें कैसा रहा करियर

विज्ञापन
Ram Charan and Upasana called PV Sindhu a true rockstar player took them on a tour of the Olympic Village
फिल्म गेम चेंजर का पोस्टर - फोटो : इंस्टाग्राम @alwaysramcharan

राम चरण की आने वाली फिल्म 'गेम चेंजर' है, जो एक राजनीतिक एक्शन ड्रामा है। इसका निर्देशन शंकर ने किया है। फिल्म में कियारा आडवाणी भी मुख्य भूमिका में नजर आएंगी। इसकी रिलीज की तारीख अभी तय नहीं हुई है। वहीं, पीवी सिंधु के इस मैच की बात करें तो उन्होंने यह मुकाबला 21-9, 21-6 से हराया। पीवी दो बार ओलंपिक पदक विजेता रह चुकी हैं।

Bigg Boss OTT 3: घरवालों पर हुआ पत्रकारों के सवालों का वार, किसी के छूटे पसीने तो किसी ने खोया आपा

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed