{"_id":"676d22a3be181d1b7b065085","slug":"ram-charan-to-promote-kiara-advani-film-game-changer-in-salman-khan-show-bigg-boss-18-reports-2024-12-26","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा 'बिग बॉस 18'? सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगे अभिनेता!","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Game Changer: राम चरण के लिए 'गेम चेंजर' साबित होगा 'बिग बॉस 18'? सलमान खान के शो में धमाल मचाएंगे अभिनेता!
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: साक्षी
Updated Thu, 26 Dec 2024 03:02 PM IST
सार
Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण अब अपनी आगामी फिल्म 'गेम चेंजर' का प्रचार बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के शो 'बिग बॉस 18' में करने की योजना बना रहे हैं।
विज्ञापन
1 of 5
गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
Link Copied
Game Changer: साउथ सुपरस्टार राम चरण इन दिनों अपनी बहुप्रतीक्षित फिल्म 'गेम चेंजर' को लेकर चर्चा में बने हुए हैं। वे इन दिनों लगातार फिल्म के प्रचार में जुटे हुए हैं, जिसके लिए उन्होंने कई अलग-अलग योजनाएं बनाई हैं। वहीं, अब राम चरण ने 'गेम चेंजर' का प्रचार करने के लिए एक दिलचस्प प्लेटफॉर्म चुना है। चलिए जानते हैं कि अब राम चरण कहां फिल्म का प्रचार करेंगे।
Trending Videos
2 of 5
सलमान खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@beingsalmankhan
भाईजान के साथ नजर आएंगे राम चरण
'गेम चेंजर' का प्रमोशनल टूर अमेरिका में शुरू हो चुका है और बहुत जल्द भारत में भी प्रमोशन शुरू हो जाएगा। इस बीच खबर आ रही है कि राम चरण मुंबई में बॉलीवुड सुपरस्टार सलमान खान के रियलिटी शो 'बिग बॉस 18' में शामिल होंगे। वह सलमान के रियलिटी शो में गेम चेंजर का प्रमोशन करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
आधिकारिक एलान का इंतजार
सलमान और राम चरण का रिश्ता काफी पुराना है और असल जिंदगी में भी दोनों के बीच काफी करीबी रिश्ता है, इसलिए प्रशंसकों के लिए दोनों सितारों को एक साथ स्क्रीन पर देखना किसी ट्रीट से कम नहीं होगा। वहीं, अब इस जानकारी को लेकर आधिकारिक एलान का इंतजार है। उम्मीद है जल्द ही शो के निर्माता भी प्रोमो जारी करेंगे।
4 of 5
सुकुमार-गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम
सुकुमार ने की फिल्म की तारीफ
इससे पहले अमेरिका के डलास में फिल्म के प्रचार कार्यक्रम में निर्देशक सुकुमार ने दावा किया कि राम चरण ने फिल्म में इतना अच्छा अभिनय किया है कि उन्हें उम्मीद है कि अभिनेता को इसके लिए राष्ट्रीय पुरस्कार मिलेगा। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपको एक रहस्य बताता हूं। मैंने यह फिल्म चिरंजीवी सर के साथ देखी, गेम चेंजर, इसलिए मैं पहली समीक्षा देना चाहता हूं। पहला भाग, कमाल का। इंटरवल, ब्लॉकबस्टर। मेरा विश्वास करो। दूसरा भाग, फ्लैशबैक एपिसोड ने मेरे रोंगटे खड़े कर दिए, अद्भुत। मैंने इसे शंकर की 'जेंटलमैन' और 'इंडियन' जितना ही एन्जॉय किया।'
विज्ञापन
5 of 5
फिल्म गेम चेंजर
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
फिल्म के कलाकार
शंकर द्वारा निर्देशित 'गेम चेंजर' एक राजनीतिक थ्रिलर है, जिसकी कहानी कार्तिक सुब्बाराज ने लिखी है। फिल्म में राम चरण, कियारा आडवाणी, अंजलि, एसजे सूर्या, श्रीकांत, जयराम और नवीन चंद्रा अहम भूमिकाओं में हैं। खबर है कि चरण एक आईएएस अधिकारी की भूमिका निभाएंगे। श्री वेंकटेश्वर क्रिएशंस द्वारा निर्मित 'गेम चेंजर' में संगीत थमन ने दिया है, छायांकन तिरू ने किया है और संपादन शमीर मुहम्मद ने किया है। यह फिल्म 10 जनवरी, 2025 को रिलीज होने वाली है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।