सब्सक्राइब करें

Kallirroi Tziafeta: फिल्म ‘बरोज’ के लिए मिल रही तारीफ से दमकीं काली, परिवार संग क्रिसमस मनाने ग्रीस पहुंची

अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: तनु चतुर्वेदी Updated Thu, 26 Dec 2024 12:33 AM IST
सार

मलयालम फिल्म ‘बरोज’ की हीरोइन कलीरॉय जियाफेटा से हुई कुछ दिलचस्प बातें..

विज्ञापन
Kallirroi Tziafeta Kali shines with praise for her role in film barroz goes to Greece to celebrate Christmas
फिल्म बरोज का पोस्टर, कलीरॉय जियाफेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सिनेमा के दो कलाकारों की एक अनोखी प्रेम कहानी आपने शायद नहीं ही सुनी होगी। ये प्रेम कहानी है अभिनेता गुलशन देवैया और उनकी पत्नी कलीरॉय जियाफेटा की। दोनों दशक भर पहले मिले, तलाकशुदा हुए और अब फिर एक हो गए हैं। कलीरॉय जियाफेटा इस हफ्ते रिलीज हुई मलयालम फिल्म ‘बरोज’ की हीरोइन हैं। फिल्म हिंदी में भी डब होकर रिलीज हो रही है। उनसे चटपटी चार बातें।

Trending Videos
Kallirroi Tziafeta Kali shines with praise for her role in film barroz goes to Greece to celebrate Christmas
कलीरॉय जियाफेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आपकी पैकिंग देखकर लग रहा है कि आप लंबी छुट्टियों पर जाने वाली हैं?
‘ओमर्टा’, ‘बार्ड ऑफ ब्लड’ और ‘द एम्पायर’ में काम करने के साथ साथ मैंने हिंदुस्तान के बारे में काफी कुछ जाना है। लेकिन, मेरी अपनी जन्मभूमि (एथेंस, ग्रीस) मुझे क्रिसमस और नया साल मनाने के लिए बुलाती रहती है और मैं वहीं जा भी रही हूं लेकिन मुझे अपनी कर्मभूमि मुंबई से भी बेहद प्यार है। मेरा परिवार दुनिया के तमाम अलग अलग देशों में हैं और हम सब क्रिसमस पर ही एक साथ एक जगह इकट्ठा होते हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Kallirroi Tziafeta Kali shines with praise for her role in film barroz goes to Greece to celebrate Christmas
कलीरॉय जियाफेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

लोग तो आपको बहुत मिस करेंगे आपकी नई फिल्म बरोज देखकर?
मेरी इस हफ्ते रिलीज हुई फिल्म ‘बरोज’ का निर्देशन मलयालम सिनेमा के महान अभिनेता मोहनलाल ने किया है। उनके साथ एक ही जगह पर खड़े होना ही अलग अनुभव है और फिर उनके निर्देशन में फिल्म करने की अनुभूति जैसी रही है, मैं बता नहीं सकती। फिल्म चूंकि एक फंतासी फिल्म है लिहाजा इसकी शूटिंग के दौरान हमें काल्पनिक किरदारों को अपने सामने होने की कल्पना करके ही अभिनय करना पड़ा। 
 
View this post on Instagram

A post shared by Kali (Kallirroi Tziafeta) (@maakalli)

Kallirroi Tziafeta Kali shines with praise for her role in film barroz goes to Greece to celebrate Christmas
कलीरॉय जियाफेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

क्या है फिल्म बरोज में आपका किरदार और कितना अच्छा लगा इसे निभाकर?
मेरे किरदार का नाम इस फिल्म में टेरेसा डि गामा है। मुझे अक्सर एक पूरी तरह से भले इंसान का किरदार करने के मौके कम ही मिले हैं। देखा जाए तो विदेशी कलाकारों के लिए विविधता लिए हुए किरदार लिखे भी भारतीय सिनेमा में कम ही जाते हैं। तो फिल्म ‘बरोज’ का ये किरदार एक ताजी हवा के झोंके जैसा आया और मैंने इसे तुरंत लपक लिया।
 
View this post on Instagram

A post shared by Kali (Kallirroi Tziafeta) (@maakalli)

विज्ञापन
Kallirroi Tziafeta Kali shines with praise for her role in film barroz goes to Greece to celebrate Christmas
कलीरॉय जियाफेटा - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
टेरेसा ने कॉस्ट्यूम काफी कमाल के पहने हैं इस फिल्म में..
कॉस्ट्यूम्स यानी परिधान एक ऐसी चीज है, जिससे हर लड़की को प्यार होता ही है। बचपन में हमारे माता-पिता हमें बार्बी डॉल जैसा सजाते हैं, फिर बड़े होकर हम खुद किसी की प्रिंसेज होने का ख्वाब संजोते हैं। इस बार मुझे बड़े परदे पर ऐसा ही कुछ करने का मौका मिला और सजना, संवरना किस युवती को अच्छा नहीं लगता, खासकर त्यौहारी मौसम में।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed