{"_id":"648f3f3e55e261ac420af46d","slug":"rashmika-mandanna-animal-actress-manager-cheated-her-of-80-lakhs-get-fired-pushpa-2-2023-06-18","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी, चूना लगाने वाला शख्स निकला एक्ट्रेस का जानकार","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Rashmika Mandanna: रश्मिका मंदाना के साथ हुई 80 लाख की ठगी, चूना लगाने वाला शख्स निकला एक्ट्रेस का जानकार
साउथ की जानी-मानी एक्ट्रेस रश्मिका मंदाना फिल्म 'गुडबाय' के जरिए अपना बॉलीवुड डेब्यू कर चुकी हैं। एक्ट्रेस जल्द ही रणबीर कपूर के साथ 'एनिमल' में नजर आने वाली हैं। इसी कड़ी में डीवा को लेकर एक हैरान करने वाली खबर सामने आई है। रिपोर्ट की मानें तो, रश्मिका के साथ 80 लाख रुपये की ठगी हुई है।
2 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, नेशनल क्रश रश्मिका मंदाना 80 लाख रुपये की ठगी की शिकार हो गई हैं। वहीं, ठगी करने वाला शख्स कोई और नहीं बल्कि उनकी मैनेजर हैं। कथित तौर पर मैनेजर ने रश्मिका के 80 लाख रुपये चुरा लिए। इतना ही हीं जानकारी तो यह भी है कि इस बात की सूचना मिलते ही रश्मिका बेहद गुस्सा हो गईं और तत्काल प्रभाव से मैनेजर को नौकरी से निकाल दिया।
3 of 5
रश्मिका मंदाना
- फोटो : सोशल मीडिया
रिपोर्ट के अनुसार मैनेजर बेहद लंबे समय से रश्मिका मंदाना के साथ जुड़ी हुई थीं और एक्ट्रेस की जानकारी के बिना ही धीरे-धीरे पैसे चुरा रही थीं। ऐसा होने पर रश्मिका मंदाना सतके में हैं, और इस घटना ने उन्हें झकझोर कर रख दिया है।
रश्मिका मंदाना की बात करें तो, वह इन दिनों रणबीर कपूर के साथ अपनी अपकमिंग फिल्म 'एनिमल' की शूटिंग में व्यस्त हैं। हाल ही में फिल्म से एक्टर का फर्स्ट लुक पोस्टर सामने आया और प्री-टीजर ने रिलीज के साथ ही फैंस के उत्साह को और ज्यादा बढ़ा दिया। यह मूवी 11 अगस्त को सिनेमाघरों में दस्तक देगी। साथ ही इसी तारीख पर रिलीज होने वाली दो बड़ी फिल्मों 'गदर 2' और 'ओएमजी 2' से भिड़ेगी।
इसके अलावा रश्मिका मंदाना अपनी ब्लॉकबस्टर फिल्म 'पुष्पा' के सीक्वल 'पुष्पा 2' को लेकर भी लाइमलाइट में बनी हुई हैं। दूसरे पार्ट में भी उन्हें अल्लू अर्जुन संग जोड़ी जमाते देखा जाएगा। सुकुमार के निर्देशन में बनी इस मूवी की रिलीज डेट से अभी पर्दा उठना बाकी है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।