फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal: लंदन में चहल के साथ घूम रहीं आरजे महवश, सोशल मीडिया पोस्ट से खुद किया कंफर्म

Sat, 19 Jul 2025 07:09 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Sat, 19 Jul 2025 07:09 PM IST
सार

RJ Mahvash-Yuzvendra Chahal Together In London: आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल के डेटिंग की अफवाहें लंबे वक्त से चल रही हैं। बीते कुछ दिनों से ऐसे कयास लगाए जा रहे हैं कि दोनों लंदन में साथ में घूम रहे हैं। अब महवश ने इसकी पुष्टि भी कर दी है।

विज्ञापन
rj Mahvash in London with Yuzvendra Chahal confirmed in a social media Post amid therie Dating Rumours
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम-@rj.mahvash

आरजे महवश और क्रिकेटर युजवेंद्र चहल की डेटिंग की अफवाहों के बीच बीते कुछ दिनों से ऐसे दावे किए जा रहे हैं कि दोनों लंदन में क्वालिटी वक्त गुजार रहे हैं। ऐसी अफवाहें दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए शुरू हुईं। नेटिजन्स ने दावे किए कि दोनों एक ही लोकेशन पर हैं और एक-दूसरे के कैमरामैन बने हुए हैं। इनकी तस्वीरों से साफ झलकता है। नेटिजन्स का यह दावा सच साबित हुआ है। आज शनिवार को महवश के पोस्ट से यह कंफर्म हो गया है कि दोनों साथ में लंदन में वक्त बिता रहे हैं।

rj Mahvash in London with Yuzvendra Chahal confirmed in a social media Post amid therie Dating Rumours
आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

आरजे महवश की स्टोरी स्टोरी से हुआ कंफर्म
आरजे महवश ने आज शनिवार को अपनी इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक तस्वीर शेयर की है, जिसने सबको चौंका दिया है। दरअसल, यह तस्वीर युजवेंद्र चहल की है। इसके साथ लिखा है, 'आखिरकार यूके में बिना फेक एक्सेंट वाले हिंदुस्तानी चेहरे के साथ शूट हुआ। साथ ही, एक अनजान लड़का युजी (युजवेंद्र चहल) के पास आया और पूछा, 'आपका स्किनकेयर रूटीन क्या है'?, युजी वहां बैठकर शर्मा रहा है उससे'।

rj Mahvash in London with Yuzvendra Chahal confirmed in a social media Post amid therie Dating Rumours
आरजे महवश, युजवेंद्र चहल - फोटो : इंस्टाग्राम

सोशल मीडिया पोस्ट से मिली अफेयर को हवा
महवश ने इस पोस्ट में युजवेंद्र चहल को टैग भी किया है। बता दें कि पिछले कुछ दिनों से युजवेंद्र चहल लगातार सोशल मीडिया पर पोस्ट शेयर कर रहे हैं। उसी लोकेशन से आरजे महवश भी अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर फोटोज शेयर कर रही हैं। दोनों के सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए यूजर्स ने दावे किए कि दोनों एक साथ लंदन में हैं। अब महवश की हालिया इंस्टाग्राम स्टोरी से यह साबित भी हो गया है।

Elvish Yadav: एल्विश यादव की शादी की डेट हुई रिवील? यूट्यूबर ने बताया यहां करेंगे शादी

विज्ञापन
विज्ञापन
rj Mahvash in London with Yuzvendra Chahal confirmed in a social media Post amid therie Dating Rumours
युजवेंद्र चहल और आरजे महवश - फोटो : इंस्टाग्राम

धनश्री वर्मा से तलाक के बाद जुड़ा महवश से नाम
युजवेंद्र चहल का धनश्री वर्मा के साथ तलाक के बाद उनका नाम महवश के साथ जोड़ा जा रहा है। दोनों को कई बार साथ में स्पॉट किया गया है। हालांकि, डेटिंग की कथित खबरों पर अब तक चहल और महवश दोनों ने चुप्पी साध रखी है। मगर, हालिया सोशल मीडिया पोस्ट के जरिए महवश ने अपने रिलेशनशिप को लेकर संकेत तो दे ही दिया है। देखना दिलचस्प होगा कि युजवेंद्र चहल इस पर कब चुप्पी तोड़ते हैं? बता दें कि चहल ने साल 2020 में धनश्री वर्मा से शादी की। 2025 में दोनों का तलाक हो गया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed