रूपाली गांगुली और गौरव खन्ना स्टारर 'अनुपमा' शो इन दिनों काफी सुर्खियों में है। शो अपने आगामी ट्रैक की वजह से दर्शकों के निशाने पर आ चुका है। इतना ही नहीं, 'अनुपमा' की टीआरपी रेटिंग में भी गिरावट देखने को मिल रही है। दरअसल, शो में इन दिनों दिखाया जा रहा है कि अनुज और अनुपमा एक-दूजे से अलग हो चुके हैं। रूपाली ने सात साल के बाद टेलीविजन में वापसी करके सबका दिल जीत लिया है। अब हाल ही में, रूपाली ने बताया कि कैसे वह लोगों द्वारा बॉडी शेमिंग का शिकार हुई थीं।
Rupali Ganguly: 'मोटी औरत, आंटी लग रही हो', रूपाली गांगुली का बॉडी शेमिंग को लेकर छलका दर्द
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
रूपाली मौजूदा वक्त में सीरियल ‘अनुपमा’ से दर्शकों का दिल जीतने में कामयाब हो रही हैं। रूपाली ने अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों में अपनी जगह बना ली है। हालांकि, मौजूदा अनुपमा सीरियल के ट्रैक की वजह से उन्हें सोशल मीडिया पर काफी ट्रोल्स का सामना करना पड़ा है, जिसका एक्ट्रेस ने मुंहतोड़ जवाब भी दिया है। अब एक बार फिर रूपाली ने उस वक्त को याद किया, जब उन्हें लोग मोटी कहकर ट्रोल करते थे।
NTR 30: जूनियर एनटीआर ने नया वीडियो साझा कर बढ़ाया फैंस का बज, फिल्म के सेट पर इस अंदाज में नजर आए एक्टर
अपने हालिया इंटरव्यू में रूपाली ने अपने साथ हो रहे बॉडी शेमिंग पर चुप्पी तोड़ी है और बताया कि एक वक्त ऐसा था, जब उन्हें ऐसा लग रहा था कि एक मां के रूप में वह असफल साबित हो रही हैं। रूपाली ने कहा, ‘मैं कभी भी करियर ओरिएंटेड नहीं थी। मैं खुद को फ्लोटर मानती थी, मेरा कोई ऐसा एंबीशन नहीं थी। मैं बस शादी करना और बच्चे चाहती थी। मेरी बस यही इच्छा थी और मुझे इस पर बहुत गर्व है। मैं एक होममेकर बनना चाहती थी।’
Harshad Arora: हर्षद अरोड़ा को नहीं है गर्लफ्रेंड अपर्णा से अलग होने का गम, कहा- वह फैसला सही था
रूपाली ने आगे कहा, ‘मैंने कभी भी इतनी बड़ी स्टार बनने का सपना नहीं देखा था। मैं सिर्फ घर चलाना चाहती थी और बच्चे पैदा करना चाहती थी। अपने साथ हुए बॉडी शेमिंग पर रूपाली ने चुप्पी तोड़ते हुए कहा, लोग मुझे कहते थे, अरे तुम तो मोनिशा है ना, कितनी मोटी हो गई हो।' कोई कितने भी अच्छे ढंग से बोले लेकिन यह आपको मानसिक रूप से काफी बुरी तरह प्रभावित करता है। लोग कुछ भी कहे, लेकिन उन्हें आपको आंटी, मोटी कहने का अधिकार नहीं है।’
Shahrukh Khan: अंबानी की पार्टी में झूम के नाचा पठान, शाहरुख संग रणवीर और वरुण ने भी किया जबरदस्त डांस
टीवी में वापसी करने पर रूपाली ने कहा, ‘मेरा एक उद्देश्य था और वह थी जानवरों और बूढ़े लोगों के लिए एक घर बनाना। इसके लिए मुझे पैसे की जरूरत थी। मुझे पहले अपना घर चलाने के लिए और फिर एक एनिमल शेल्टर के लिए पैसों की जरूरत थी और क्योंकि मैं एक्टिंग जानती थी, इसलिए मैंने यह करने का फैसला किया और आज मैं अपने इस फैसले पर गर्व करती हूं।’