फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Saif Ali Khan Attacked: सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस का एक्शन, हिरासत में लिए गए तीन संदिग्ध

Thu, 16 Jan 2025 10:55 AM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Thu, 16 Jan 2025 10:55 AM IST
सार

Saif Ali Khan Attacked: बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई है।

विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack stabbed Multiple time in burglary attempt 3 suspects detained taken to police station
सैफ अली खान पर हुआ जानवेला हमला - फोटो : इंस्टाग्राम@actorsaifalikhan

बॉलीवुड अभिनेता सैफ अली खान पर हुए हमले के मामले में पुलिस ने तीन संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ करने के लिए उन्हें पुलिस स्टेशन लेकर गई है। दरअसल, अभिनेता पर बुधवार देर रात मुंबई के बांद्रा (पश्चिम) स्थित उनके घर में 'डकैती' के प्रयास में एक चोर ने हमला कर दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, नौकरानी ने चोर को सबसे पहले देखा। दोनों के बीच बहस हुई और जब अभिनेता ने स्थिति को शांत करने की कोशिश की तो चोर ने उन पर कई बार चाकू से वार किया।

Saif Ali Khan Attack stabbed Multiple time in burglary attempt 3 suspects detained taken to police station
सैफ अली खान - फोटो : सोशल मीडिया

अस्पताल में अभिनेता
हमलावर मौके से भागने में कामयाब हो गया। घटना रात करीब दो बजे हुई। अभिनेता को सुबह 3:30 बजे लीलावती अस्पताल ले जाया गया। फिलहाल उनका ऑपरेशन किया जा रहा है। पुलिस ने हमले की जांच शुरू कर दी है। हमलावर के खिलाफ एफआईआर दर्ज कर ली गई है।रिपोर्ट के अनुसार, खान को छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी चोटें हैं।

Saif Ali Khan Attack stabbed Multiple time in burglary attempt 3 suspects detained taken to police station
सैफ अली खान - फोटो : इंस्टाग्राम-@saifalikhan_online

अस्पताल का बयान
लीलावती अस्पताल के सीईओ नीरज उत्तमानी ने एक बयान में कहा, 'सैफ अली खान को सुबह 3.30 बजे लीलावती (अस्पताल) लाया गया। उन्हें छह चोटें आई हैं, जिनमें से दो गहरी हैं। एक चोट उनकी रीढ़ के करीब है। हम उनका ऑपरेशन कर रहे हैं। उनका ऑपरेशन न्यूरोसर्जन नितिन डांगे, कॉस्मेटिक सर्जन लीना जैन और एनेस्थेटिस्ट निशा गांधी द्वारा किया जा रहा है। हम सर्जरी के बाद ही नुकसान की सीमा के बारे में बता पाएंगे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
Saif Ali Khan Attack stabbed Multiple time in burglary attempt 3 suspects detained taken to police station
सैफ अली खान - फोटो : ANI

सर्जरी के बाद कैसी है अभिनेता की हालत
लीलावती अस्पताल में नीरज उत्तमानी के नेतृत्व में मेडिकल टीम ने अभिनेता की स्थिति पर अपडेट दिया। डॉ. उत्तमानी ने कहा, 'सैफ अली खान की सर्जरी सफलतापूर्वक की गई है। वह ठीक होने की राह पर हैं। ऑपरेशन पूरा हो गया है और उन्हें आईसीयू में शिफ्ट कर दिया गया है। शायद एक या दो दिन में उन्हें वार्ड में ले जाया जाएगा। चोटें गहरी थीं, लेकिन हमारी टीम ने स्थिति को अच्छी तरह से संभाला है।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed