फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Netflix Slate: नेटफ्लिक्स इवेंट में जुटे सितारे, खुद पर हुए हमले के बाद पहली बार स्टेज पर दिखे सैफ

Mon, 03 Feb 2025 06:03 PM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Mon, 03 Feb 2025 06:03 PM IST
सार

Celebs At Netflix Slate: आज सोमवार को नेटफ्लिक्स का इवेंट है, जिसमें ओटीटी ने अपने इस साल के स्पेशल प्रोजेक्ट का एलान किया है। इसमें सिने जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की है।

विज्ञापन
saif ali khan to R Madhavan Fatima Sana Shaikh karan johar at red carpet of netflix slate for 2025
नेटफ्लिक्स इवेंट में सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

आज सोमवार को नेटफ्लिक्स का इवेंट है, जिसमें ओटीटी ने अपने इस साल के स्पेशल प्रोजेक्ट का एलान किया है। इसमें सिने जगत की कई हस्तियों ने शिरकत की है। सैफ अली खान भी इवेंट में शामिल हुए, जिनकी फिल्म 'ज्वेल थीफ' का टीजर आज इवेंट में ही जारी हुई है। उनके अलावा फातिमा सना शेख और आर माधवन नजर आए।



Netflix What Is Next 2025 LIVE: इस साल नेटफ्लिक्स के पिटारे से क्या निकलेगा खास, ओटीटी ने किया एलान

saif ali khan to R Madhavan Fatima Sana Shaikh karan johar at red carpet of netflix slate for 2025
सैफ अली खान व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

सैफ अली खान ने दिए पोज
इवेंट में सैफ अली खान ने शिरकत की। बीते महीने खुद पर हुए चाकू से हमले की घटना के बाद पहली बार उन्हें किसी सार्वजनिक इवेंट में देखा गया। एक्टर काफी खुश नजर आए और उन्होंने फोटोग्राफर्स को जमकर पोज दिए।

saif ali khan to R Madhavan Fatima Sana Shaikh karan johar at red carpet of netflix slate for 2025
माधवन, सना फातिमा, करण जौहर व अन्य - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

माधवन और फातिमा सना शेख पहुंचे
इवेंट में आर.माधवन और फातिमा सना शेख भी नजर आए। उनके अलावा करण जौहर भी इवेंट में हिस्सा लेने पहुंचे। आज नेटफ्लिक्स के इस इवेंट में माधवन और फातिमा की आगामी रोमांटिक ड्रामा फिल्म 'आप जैसा कोई' का भी टीजर जारी किया गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
saif ali khan to R Madhavan Fatima Sana Shaikh karan johar at red carpet of netflix slate for 2025
नेटफ्लिक्स इवेंट में सितारे - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

अर्जुन रामपाल से राणा दग्गुबाती तक, ये सितारे भी जुटे
नेटफ्लिक्स के इवेंट में अर्जुन रामपाल, रसिका दुग्गल, राणा दग्गुबाती, सयानी गुप्ता और राजेश तैलंग जैसे सितारे भी नजर आए। अर्जुन रामपाल ब्लैक कलर के आउटफिट में पोज देते दिखे।

विज्ञापन
saif ali khan to R Madhavan Fatima Sana Shaikh karan johar at red carpet of netflix slate for 2025
राजकुमार राव-अर्चना पूरन सिंह, पत्रलेखा, सान्या - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई

पत्रलेखा के साथ पहुंचे राजकुमार राव
राजकुमार राव अपनी पत्नी पत्रलेखा के साथ इवेंट में पहुंचे। इसके अलावा अर्चना पूरन सिंह और सान्या मल्होत्रा भी नजर आईं। अर्चना पूरन सिंह के हाथ में प्लास्टर बंधा नजर आया। इवेंट में राजकुमार राव और सान्या मल्होत्रा की नई फिल्म 'टोस्टर' का टीजर नेटफ्लिक्स ने जारी कर दिया है। फिल्म का निर्माण राजकुमार राव की पत्नी पत्रलेखा ने किया है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed