फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Sanam Teri Kasam: बॉक्स ऑफिस पर 'सनम तेरी कसम' का दबदबा, हफ्तेभर में छाप डाले इतने नोट, इस OTT पर आप भी देखें

Fri, 14 Feb 2025 11:38 AM IST
ज्योति राघव एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: ज्योति राघव Updated Fri, 14 Feb 2025 11:38 AM IST
सार

Sanam Teri Kasam Box Office Collection: फिल्म 'सनम तेरी कसम' अपनी दूसरी पारी में बॉक्स ऑफिस पर गरदा उड़ा रही है। फिल्म सुपरहिट साबित हो चुकी है। ओटीटी पर इसे कहां देखें? जानिए

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Movie Day 7 Box Office Collection: watch Harshvardhan Rane romantic film on this ott
Sanam Teri Kasam - फोटो : अमर उजाला

साल 2016 में रिलीज हुई फिल्म 'सनम तेरी कसम' को री-रिलीज किया गया है। 07 फरवरी 2025 को फिर सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली इस फिल्म पर अपनी दूसरी पारी में जमकर प्यार बरस रहा है। नौ साल पहले जब फिल्म पहली बार परदे पर आई तो फ्लॉप साबित हुई। वहीं, री-रिलीज में कमाल का प्रदर्शन कर रही है। जानते हैं सात दिनों में इसने कितने नोट छाप लिए।



Sanam Teri Kasam 2 Exclusive: दो जगह बन रही ‘सनम तेरी कसम’ की सीक्वल!, हीरो को नहीं पता निर्देशकों की प्लानिंग

Sanam Teri Kasam Movie Day 7 Box Office Collection: watch Harshvardhan Rane romantic film on this ott
सनम तेरी कसम - फोटो : इंस्टाग्राम

नई फिल्मों को छोड़ा पीछे
राधिका राव और विनय सप्रू के निर्देशन में बनी फिल्म 'सनम तेरी कसम' की गाड़ी बॉक्स ऑफिस पर बेलगाम होकर दौड़ रही है। 07 फरवरी को फिल्म ने ओपनिंग डे पर 5.14 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। दिलचस्प बात यह है कि इसी दिन यानी 07 फरवरी को बॉलीवुड की दो फिल्में 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' भी रिलीज हुईं, मगर 'सनम तेरी कसम' ने दोनों को पीछे छोड़ दिया।

Sanam Teri Kasam 2: 'सनम तेरी कसम' के शानदार प्रदर्शन के बीच सीक्वल पर आया अपडेट, जानिए कब आएगा दूसरा पार्ट?

Sanam Teri Kasam Movie Day 7 Box Office Collection: watch Harshvardhan Rane romantic film on this ott
सनम तेरी कसम - फोटो : अमर उजाला

सात दिनों का बॉक्स ऑफिस कितना?
बॉक्स ऑफिस 'स्काई फोर्स', 'देवा', 'विदामुयार्ची', 'लवयापा' और 'बैडएस रविकुमार' से टक्कर लेते हुए 'सनम तेरी कसम' का जलवा कायम है। बुधवार को छठे दिन फिल्म ने 2.80 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया था। वहीं, कल गुरुवार को सातवें दिन फिल्म की कमाई 2.04 करोड़ रुपये हो गई है। फिल्म का सात दिनों का नेट कलेक्शन 30 करोड़ रुपये हो गया है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Movie Day 7 Box Office Collection: watch Harshvardhan Rane romantic film on this ott
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया

200 से ज्यादा रिजेक्शन के बाद मावरा को मिला मौका
इस फिल्म में हर्षवर्धन राणे और पाकिस्तानी अदाकारा मावरा हुसैन लीड रोल में हैं। मावरा ने अपने सरनेम की स्पेलिंग में बदलाव किया है जो अब इस तरह है (Hocane)। सरनेम का उच्चारण होकेन नहीं, बल्कि हुसैन ही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक फिल्म में मावरा को चुने जाने से पहले निर्माताओं ने करीब 215 लड़कियों को रिजेक्ट किया था। हाल ही में मावरा ने शादी रचाई है। उनकी शादी एक्टर अमीर गिलानी से हुई है।

विज्ञापन
Sanam Teri Kasam Movie Day 7 Box Office Collection: watch Harshvardhan Rane romantic film on this ott
'सनम तेरी कसम' - फोटो : सोशल मीडिया

वैलेंटाइन डे पर रचेगी इतिहास
फिल्म 'सनम तेरी कसम' री-रिलीज फिल्मों में दूसरी सबसे ज्यादा कलेक्शन जुटाने वाली फिल्म बन गई है। दूसरे हफ्ते में संभावना है कि यह फिल्म बीते वर्ष री-रिलीज में सबसे ज्यादा पैसा कमाने वाली फिल्म 'तुम्बाड़' (32 करोड़ रुपये) को भी पीछे छोड़ देगी। वैलेंटाइन के मौके पर फिल्म के रिकॉर्डतोड़ कमाई करने की उम्मीद है। बता दें कि 'सनम तेरी कसम' का मुकाबला दूसरे हफ्ते में विक्की कौशल की 'छावा' से है। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed