{"_id":"675870c0ecc12ce6080264f8","slug":"shah-rukh-khan-shared-experience-on-working-with-son-aryan-and-abram-in-mufasa-the-lion-king-2024-12-10","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Shah Rukh Khan: आर्यन और अबराम ने अपने काम से शाहरुख को किया हैरान, अभिनेता ने कहा- मुझे यकीन नहीं था…","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Shah Rukh Khan: आर्यन और अबराम ने अपने काम से शाहरुख को किया हैरान, अभिनेता ने कहा- मुझे यकीन नहीं था…
Tue, 10 Dec 2024 10:19 PM IST
सुवेश शुक्ला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: सुवेश शुक्ला
Updated Tue, 10 Dec 2024 10:19 PM IST
सार
Shah Rukh Khan: शाहरुख खान ने हाल ही में अपने बेटे आर्यन और अबराम के साथ आगामी फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ में काम करने के अनुभवों को साझा किया। शाहरुख के छोटे बेटे अबराम ने भी फिल्म में युवा मुफासा की आवाज दी है।
विज्ञापन
शाह रुख खान
- फोटो : यूट्यूब
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शाहरुख खान इस साल पहली बार बड़े पर्दे पर वापसी करेंगे। उनकी फिल्म ‘मुफासा: द लायन किंग’ 20 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। शाहरुख ने साल 2019 में आई ‘द लायन किंग’ को भी आवाज दी थी। ‘मुफासा: द लायन किंग’ में वह अपना पिछला किरदार ही निभाएंगे। इस फिल्म में पिता-पुत्र की जोड़ी देखने को मिलेगी। उनके बेटे आर्यन खान ने फिल्म में ‘सिम्बा’ के लिए आवाज दी है। वहीं, शाहरुख के सबसे छोटे बेटे अबराम भी इस फिल्म का हिस्सा हैं। वह युवा मुफासा की आवाज बनेंगे। हाल ही में अभिनेता ने अपने बच्चों के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया है।
शाह रुख खान, आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम
बेटों के साथ काम करने के अनुभव को किया साझा
बॉलीवुड के किंग खान ने डिज्नी फिल्म्स इंडिया द्वारा साझा किए गए एक विशेष वीडियो में अपने इस प्रोजेक्ट में अपने बेटे आर्यन और अबराम के साथ काम करने के अनुभवों को साझा किया। अभिनेता ने ‘द इनक्रेडिबल्स’ में बेटे आर्यन के साथ पहली बार एनीमेशन फिल्म के लिए डबिंग करने को याद करते हुए कहा, "दोनों ने काम करते समय बहुत धैर्य रखा और मुझे यकीन नहीं था कि वह सच में अपनी उम्र में इस स्तर का धैर्य दिखाएंगे, लेकिन दोनों ने इस प्रोजेक्ट के लिए बहुत तैयारी की। उन्होंने अपनी हिंदी लाइनें सीखने के लिए समय लिया।"
Pushpa 2 Box Office Report Day 6: पुष्पा 2 की कमाई में बड़ी गिरावट, पहले दिन के मुकाबले रहा एक चौथाई कलेक्शन

शाहरुख खान के बेटे अबराम खान
- फोटो : इंस्टाग्राम@iamsrk
अबराम ने की कड़ी मेहनत
इस दौरान शाहरुख खान ने आर्यन और अबराम खान की शैलियों के बारे में दिलचस्प जानकारी दी। उन्होंने कहा, "जब आर्यन ने ‘द इनक्रेडिबल्स’ के लिए डब किया, तो मुझे लगता है कि लोग हिंदी में बहुत बात करते थे, इसलिए इसके लिए डबिंग आसान थी। हालांकि, अब, लगभग 10 से 1 5 वर्षों बाद, लोग अंग्रेजी में बात करना अधिक पसंद करते हैं। इसलिए, अबराम ने इस प्रोजेक्ट पर कड़ी मेहनत की। उन्होंने अपनी बहन (सुहाना) के साथ 20-25 हिंदी लाइनें सीखीं। पूरा परिवार फिल्म में शामिल था।”

View this post on Instagram
A post shared by Walt Disney Studios India (@disneyfilmsindia)
विज्ञापन
विज्ञापन
आर्यन खान
- फोटो : इंस्टाग्राम @iamsrk
आर्यन और अबराम के साथ काम करना एक शानदार याद
आर्यन और अबराम के साथ काम करने की यादों को शाहरुख दिल के बहुत करीब रखते हैं। शाहरुख ने कहा, "जो बात रोमांचक है वह यह है कि जब मैं आर्यन की पिछली फिल्म की आवाज सुनता हूं, तो यह उसकी मौजूदा आवाज से बहुत अलग लगती है और इसी तरह, मैं बस यही उम्मीद कर रहा हूं कि जब मैं 8 या 10 साल बाद अबराम की आवाज सुनूंगा, तब भी ऐसा ही होगा। आर्यन और अबराम की आवाज को एक फिल्म में अपने साथ रखना एक शानदार याद है।"

- फोटो : इंस्टाग्राम@___aryan___
आर्यन और शाहरुख का वर्क फ्रंट
आर्यन खान के वर्क फ्रंट की बात करें तो आर्यन खान नेटफ्लिक्स पर अपनी बहुप्रतीक्षित निर्देशन वाली पहली फिल्म की रिलीज का इंतजार कर रहे हैं, जो बॉलीवुड पर आधारित एक सीरीज है। दूसरी ओर, शाहरुख खान कथित तौर पर बेटी सुहाना खान के साथ सुजॉय घोष की आगामी फिल्म ‘किंग’ में काम कर रहे हैं।
Mahira Khan: शाहरुख खान का नाम लेकर पब्लिसिटी बटोर रहीं माहिरा खान? अभिनेत्री ने ट्रोल्स पर किया पलटवार