Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Shraddha Kapoor Stree 2 break the record of Salman Khan SRK movie enters in top 10 openers of Bollywood report
{"_id":"66becc5b40ff2a3e170ba97c","slug":"shraddha-kapoor-stree-2-break-the-record-of-salman-khan-srk-movie-enters-in-top-10-openers-of-bollywood-report-2024-08-16","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Stree 2: बॉलीवुड बिग ओपनर की सूची में शामिल 'स्त्री 2', कमाई के मामले में सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Stree 2: बॉलीवुड बिग ओपनर की सूची में शामिल 'स्त्री 2', कमाई के मामले में सलमान-शाहरुख को भी छोड़ा पीछे
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेई
Updated Fri, 16 Aug 2024 09:20 AM IST
सार
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 'स्त्री 2' ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े स्ट्रार्स की नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट की जरूर होती है।
विज्ञापन
1 of 4
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
श्रद्धा कपूर, राजकुमार राव, अभिषेक बनर्जी, अपारशक्ति खुराना और पंकज त्रिपाठी की फिल्म 'स्त्री 2' दर्शकों को बेहद पसंद आ रही है। 'स्त्री 2' ने यह साबित कर दिया है कि फिल्म को हिट कराने के लिए बड़े स्ट्रार्स की नहीं बल्कि अच्छी स्क्रिप्ट की जरूर होती है।
2 of 4
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
श्रद्धा कपूर और राजकुमार राव की हॉरर कॉमेडी फिल्म 'स्त्री 2' ने बॉक्स ऑफिस पर धमाकेदार शुरुआत की है, जिसने ट्रेड एनालिस्ट भी चौंका दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अमर कौशिक द्वारा निर्देशित फिल्म 'स्त्री 2' इस साल हिंदी सिनेमा की सबसे बड़ी ओपनर मानी जा रही है। 'स्त्री 2' ने ऋतिक रोशन की 'फाइटर' और प्रभास की 'कल्कि 2898 एडी' (हिंदी) को भी पछाड़ दिया है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'फाइटर' और 'कल्कि 2898 एडी' (हिंदी) ने पहले दिन 22 से 24 करोड़ की कमाई की थी, जबकि श्रद्धा कपूर की 'स्त्री 2' ने इन बड़ी फिल्मों को दोगुने अंतर से पीछे छोड़ दिया है।
3 of 4
'स्त्री 2'
- फोटो : सोशल मीडिया
'स्त्री 2' न केवल 2024 में सबसे बड़ी बॉलीवुड ओपनर बनी है, बल्कि इसने हिंदी सिनेमा की अब तक की शीर्ष दस ओपनर फिल्मों की लिस्ट में भी जगह बनाई है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 'स्त्री 2' ने पहले दिन में 47 करोड़ की शानदार कमाई की है, जो खुद में एक रिकॉर्ड है। और तो और इस फिल्म में देखा जाए तो कोई बड़ा सुपरस्टार नहीं है, सभी अच्छे कलाकारों की टुकड़ी है। अमर कौशिक ने यह साबित कर दिया है कि अगर स्क्रिप्ट में दम हो तो कोई भी फिल्म बॉक्स ऑफिस पर चल सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
'स्त्री 2'
- फोटो : इंस्टाग्राम@shraddhakapoor
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार बॉलीवुड की 10 टॉप फिल्म की लिस्ट में 'स्त्री 2' 7वें स्थान पर मानी जा रही है। 'स्त्री 2' ने कमाई के मामले में सलमान खान की फिल्म 'टाइगर 3' और 'भारत' के अलावा शाहरुख खान की फिल्म 'हैप्पी न्यू ईयर' को पीछे छोड़ दिया है। अगर फिल्म का पेड प्रीव्यू को भी शामिल किया जाए तो 'स्त्री 2' ने भारत में 55 करोड़ की कमाई की है। बहरहाल, आज के अलावा फिर से दो दिनों का वीकेंड पड़ रहा है। ऐसे में शनिवार और रविवार को फिल्म 'स्त्री 2' की कमाई में और भी इजाफा हो सकता है।
Stree 2: 'स्त्री 2' को मिली प्रतिक्रिया से चौंक गईं श्रद्धा कपूर, फिर अभिनेत्री ने दिया ऐसा रिएक्शन कि...
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।