रेडियो जॉकी सिमरन सिंह, जिन्हें आरजे सिमरन के नाम से जाना जाता है, गुरुग्राम स्थित अपने अपार्टमेंट में मृत पाई गईं। पुलिस ने कहा कि उन्हें संदेह है कि यह आत्महत्या का मामला हो सकता है। सिमरन सिंह एक रेडियो जॉकी होने के साथ-साथ एक मशहूर सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर भी थीं। सोशल मीडिया पर सिमरन की काफी तगड़ी फैन फॉलोइंग थी। जानते हैं सिमरन सिंह की जिंदगी से जुड़े अनसुने किस्सो के बारे में।
Simran Singh Death: कौन थीं सिमरन सिंह? आरजे की नौकरी छोड़ बनीं सोशल मीडिया इंफ्लुएंसर, तगड़ी थी फैन फॉलोइंग
जम्मू-कश्मीर की मशहूर आरजे के इंस्टाग्राम पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को एक रील थी, जिस पर उनके अचानक निधन से सदमे में आए प्रशंसकों के कमेंट की बाढ़ आ गई है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
आरजे बनने का सफर किया तय
जम्मू-कश्मीर की मशहूर आरजे के इंस्टाग्राम पर छह लाख से ज्यादा फॉलोअर्स थे। इंस्टाग्राम पर उनकी आखिरी पोस्ट 13 दिसंबर को एक रील थी, जिस पर उनके अचानक निधन से सदमे में आए प्रशंसकों के कमेंट की बाढ़ आ गई है। सिमरन सिंह जम्मू की रहने वाली थीं और इलाके में काफी मशहूर थीं।
यह खबर भी पढ़ें: Baby John: फिल्म वरुण धवन की, कैमियो में सलमान खान पड़ गए भारी, फैंस बोले भाईजान के लिए ‘बेबी जॉन’ देखी
"जम्मू की धड़कन" कहकर जानी जाती थीं सिमरन
सिमरन के प्रशंसक उन्हें "जम्मू की धड़कन" कहकर बुलाते थे। यही नहीं, सिमरन सिंह एक मशहूर रेडियो स्टेशन से जुड़ी थीं, लेकिन बाद में उन्होंने वहां से निकलकर फ्रीलांस रेडियो जॉकी के तौर पर काम करना शुरू कर दिया। सिमरन अपने फैंस के साथ ऐसे फनी रील्स साझा करती थीं, जो उनके फैंस को खुश कर देती थी। जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने लोकप्रिय रेडियो जॉकी की दुखद और असामयिक मृत्यु पर दुख व्यक्त किया है।
यह खबर भी पढ़ें: Sikandar: सलमान खान ने शेयर किया ‘सिकंदर’ का पहला पोस्टर, सामने आया भाईजान का दमदार लुक
सोशल मीडिया पर फैला मातम
सिमरन के इंस्टाग्राम हैंडल पर उनके वेकेशन काफी सारी तस्वीरें मौजूद हैं। सिमरन घूमने फिरने की काफी शौकीन थीं। सिमरन की रील्स पर मिलियन में लाइक्स भी जाते थे, रेडियो जॉकी होने के बाद भी उन्होंने इंस्टाग्राम को अपना प्रोफेशन बनाया और कई सारे ब्रांड्स के साथ कौलेब भी किया। फैंस सिमरन के निधन की इस खबर को सुनकर काफी दुखी हैं।
फैंस हैं दुखी
एक यूजर ने उनकी आखिरी पोस्ट पर कमेंट कर लिखा, 'आपने ऐसा कदम क्यों उठाया। मुझे तो अभी तक भरोसा ही नहीं हो रहा है।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'सिमरन आपको ऐसा नहीं करना चाहिए।' एक और यूजर ने लिखा, 'ये बेहद दुखद है। यह गलत स्टेप है।'