साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने फिल्म निर्माता रविंद्र चंद्रशेखर के साथ चार महीने पहले शादी की थी। दोनों अक्सर ही सोशल मीडिया पर एक दूसरे पर प्यार लुटाते नजर आते हैं। वहीं हाल ही में निर्माता रवींद्र ने अपनी पत्नी महालक्ष्मी के साथ तस्वीर साझा कर एक प्यार भरा नोट लिखा है। निर्माता ने एक्ट्रेस के साथ बिताए गए अपने 100 दिन के लिए उन्हें शुक्रिया रहा है।
Mahalakshmi: निर्माता रविंद्र शेखरन ने पत्नी महालक्ष्मी पर लुटाया प्यार, एक्ट्रेस बोलीं-आप मेरे लिए सब कुछ हैं
साउथ इंडस्ट्री की मशहूर एक्ट्रेस महालक्ष्मी ने फिल्म निर्माता रविंद्र चंद्रशेखर की शादी को 4 महीने बीत चुके हैं। कपल अक्सर इंस्टाग्राम पर एक दूसरे के लिए पोस्ट साझा करते हुए नजर आते हैं। वहीं हाल ही में रविंद्र ने पत्नी ने लिए एक प्यार भर पोस्ट साझा किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इंस्टाग्राम पर पोस्ट कर रविंद्र ने पत्नी पर लुटाया प्यार
दरअसल, उन्होंने अपने इंस्टाग्राम पर पोस्ट साझा किया है, जिसमें उन्होंने लिखा है, '100 दिन पूरे..यस। अम्मू मैंने 100 दिन पूरे होने पर इस पोस्ट के लिए एक अच्छा कैप्शन लिखने की पूरी कोशिश की, मैं इसे ड्रैमेटिक नहीं लिख सका। मैंने वही लिखा जो मैं महसूस करता हूं। अम्मू 37 साल के बाद..मैंने 100 दिन में हर सेकंड को खुशी से जिया है। उसे और ज्यादा प्यार, केयर, मस्ती और लड़ाई के साथ आगे बढ़ाते रहो।'
ये भी पढ़े-Bhojpuri Actress: भोजपुरी की इन अभिनेत्रियों में नहीं होती कैट फाइट, दोस्ती भी जय-वीरू जितनी पक्की
अक्सर एक-दूसरे के लिए करते हैं पोस्ट साझा
वहीं, एक और पोस्ट में रविंद्र ने कैप्शन में लिखा, 'मेरे जीवन का 8वां अजूबा, मेरी वाइफ।' महालक्ष्मी ने इसी पोस्ट पर कमेंट किया है और उन्होंने लिखा, 'आपको तब तक प्यार करती रहूंगी,जब तक मेरा दिल धड़कना बंद नहीं कर देता है। आपके बिना मैं कुछ भी नहीं हूं, आप मेरे लिए सब कुछ हैं।' इसके साथ ही अभिनेत्री महालक्ष्मी ने भी इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट साझा कर लिखा, 'जिंदगी खूबसूरत है और आप भी।' इसी तरह कपल अक्सर एक दूसरे के लिए पोस्ट करते हुए नजर आते हैं। वहीं, फैंस भी उनके पोस्ट पर प्यार भरे कमेंट्स करते रहते हैं। दोनों की जोड़ी को लोग काफी पसंद करते हैं।
ये भी पढ़े-Sun Cinema : मल्लिका-ए-तरन्नुम नूरजहां, जिनकी आवाज के दीवाने रहे हिंदुस्तान और पाकिस्तान
A post shared by Ravindar Chandrasekaran (@ravindarchandrasekaran)
चार महीने पहले हुई थी शादी
आपको बता दें कि चार महीने पहले अभिनेत्री महालक्ष्मी और फिल्म निर्माता रविंद्र ने परिवार के करीबी सदस्यों की मौजूदगी में शादी की थी। अभिनेत्री की यह दूसरी शादी है और पहली शादी से उन्हें एक बेटा है। अभिनेत्री ने इंस्टाग्राम पर अपनी शादी की फोटोज साझा कर सभी को चौंका दिया था। अभिनेत्री ने 'वाणी रानी' 'चेल्लामय', 'ऑफिस', 'अरसी', 'थिरु मंगलम',जैसी फिल्मों में काम किया है।