फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Hit 2 Trailer: साउथ की इस फिल्म में दिखेगी श्रद्धा मर्डर केस की झलक, रिलीज हुआ रोंगटे खड़े कर देने वाला ट्रेलर

Wed, 23 Nov 2022 06:42 PM IST
कविता गोसाईंवाल एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: कविता गोसाईंवाल Updated Wed, 23 Nov 2022 06:42 PM IST
विज्ञापन
Hit 2 Trailer out adivi sesh meenakshi chaudhary rao ramesh film released will on 2 december
हिट 2 - फोटो : सोशल मीडिया

बीते दिनों, दिल्ली में हुए श्रद्धा मर्डर केस ने हर किसी के रोंगटे खड़े कर दिए। इस केस में आफताब नाम के एक लड़के पहले अपनी गर्लफ्रेंड श्रद्धा को मौत के घाट उतारा और फिर उसके 35 टुकड़े कर दिए। देशभर में इस घटना को लेकर गुस्सा है। चर्चा है कि इस घटना पर फिल्म भी बन सकती है। लेकिन इसी बीच अदिवि शेष की अपकमिंग फिल्म 'हिट: द सेकंड केस' का ट्रेलर रिलीज हुआ, जिसने सबको हैरान कर दिया। इस फिल्म के ट्रेलर में इत्तेफाक से श्रद्धा मर्डर केस जैसी कहानी ही दिखाई गई है, जिस वजह से सोशल मीडिया पर ट्रेलर की जमकर चर्चा हो रही है। 

Hit 2 Trailer out adivi sesh meenakshi chaudhary rao ramesh film released will on 2 december
हिट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

पुलिस अफसर बने अदिवी
ट्रेलर की बात करें तो अदिवि शेष फिल्म में पुलिस अफसर की भूमिका में हैं और फिल्म की कहानी एक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। 2 मिनट 29 सेकंड के इस ट्रेलर में दिखाया गया है कि अदिवि शेष के सामने एक भयानक केस आता है, जिसमें लड़की का पहले रेप होता है और फिर उसकी हत्या कर दी जाती है। इस हत्याकांड की वजह से पूरे शहर में हंगामा हो जाता है। वहीं, अदिवि शेष इस हत्याकांड की गुत्थी को सुलझाने में लगे हैं और इस बीच उन्हें कई मुश्किलों का सामना करना पड़ता है। 

Hit 2 Trailer out adivi sesh meenakshi chaudhary rao ramesh film released will on 2 december
हिट 2 - फोटो : इंस्टाग्राम

इस दिन रिलीज होगी फिल्म
इस ट्रेलर से साफ है कि फिल्म 'हिट 2- द सेकंड केस' की स्टोरी भी एक खौफनाक मर्डर मिस्ट्री पर आधारित है। इस फिल्म में अदिवि शेष के साथ मीनाक्षी चौधरी फीमेल लीड रोल में नजर आएंगी। वहीं राव रमेश, पोसानी कृष्ण मुरली, तनिकेला भरणी, श्रीनाथ मगंती, कोमली प्रसाद फिल्म में अहम भूमिका निभाते नजर आएंगे। इस फिल्म को प्रशांति टीपीरनेनी प्रोड्यूस कर रही हैं और इसका निर्देशन शैलेष कोलानू ने किया है। यह फिल्म 2 दिसंबर को सिनेमाघरों में रिलीज होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Hit 2 Trailer out adivi sesh meenakshi chaudhary rao ramesh film released will on 2 december
अदिवि शेष - फोटो : सोशल मीडिया

अदिवि शेष को देखने के लिए फैंस उत्साहित
पिछले बार अदिवि शेष फिल्म 'मेजर' में नजर आए थे। साउथ की यह फिल्म पैन इंडिया लेवल पर रिलीज हुई थी और अपनी पहली पैन इंडिया फिल्म से ही अदिवि सुपरस्टार बन गए। उनकी फिल्म को दर्शकों ने बेहद प्यार दिया। फिल्म का कलेक्शन शानदार रहा। इसी वजह से अब दर्शकों को अदिवि की अगली फिल्म का इंतजार है। सोशल मीडिया पर उनकी फिल्म 'हिट 2' का ट्रेलर खूब पसंद किया जा रहा है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed