{"_id":"63e4d9dd363e4080af0349f0","slug":"mahesh-babu-namrata-shirodkar-wedding-anniversary-know-filmy-love-story-of-prince-of-tollywood-2023-02-09","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Mahesh-Namrata: पहली नजर में नम्रता को अपनी प्रिंसेज मान बैठे थे प्रिंस ऑफ टॉलीवुड, कई दिल तोड़ यूं थामा हाथ
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मेघा चौधरी
Updated Fri, 10 Feb 2023 06:59 AM IST
सार
पहली नजर में ही नम्रता पर लट्टू हुए महेश बाबू ने आज ही के दिन 2005 में अभिनेत्री से शादी की थी। आज दोनों की शादी के 18 साल पूरे होने के मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की प्यारी सी प्रेम कहानी के बारे में....
विज्ञापन
1 of 4
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
‘पहली नजर में कैसा जादू कर दिया...’ यह गाना साउथ के सुपरस्टार महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर की लव स्टोरी पर एकदम सटीक बैठता है। यूं तो महेश बाबू और नम्रता फिल्मी सितारे हैं ही लेकिन उनकी लव स्टोरी उससे भी ज्यादा फिल्मी है। पहली नजर में ही नम्रता पर लट्टू हुए महेश बाबू ने आज ही के दिन 2005 में अभिनेत्री से शादी की थी। आज दोनों की शादी के 18 साल पूरे होने के मौके पर चलिए जानते हैं दोनों की प्यारी सी प्रेम कहानी के बारे में....
2 of 4
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
लाखों लड़कियों का दिल चुराने वाले साउथ अभिनेता महेश बाबू को 'प्रिंस ऑफ टॉलीवुड' के नाम से भी जाता है। महेश बाबू न सिर्फ अपने दमदार अभिनय बल्कि लुक्स से भी फीमेल फैंस का दिल जीत लेते हैं। लाखों लड़कियों का क्रश रहे महेश बाबू का दिल 'फेमिना मिस इंडिया' जीत चुकीं अभिनेत्री नम्रता शिरोड़कर पर आया था। तेलुगू फिल्म 'वाम्सी' के मुहूर्त पर हुई दोनों की पहली मुलाकात काफी दिलचस्प रही थी, जहां अभिनेता देखते ही नम्रता पर दिल हार बैठे थे। इसके बाद फिल्म की शूटिंग शुरू होने के साथ ही उनकी लव स्टोरी भी परवान चढ़ती गई। पहले दोनों अच्छे दोस्त बन गए और फिर शूटिंग जैसे-जैसे आगे बढ़ी उनकी स्टोरी की गाड़ी भी पटरी पर आने लगी। शूटिंग खत्म होने तक दोनों एक-दूसरे को दिल दे बैठे थे।
3 of 4
महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
महेश और नम्रता के दिलों में एक-दूसरे के लिए इश्क परवान चढ़ चुका था, लेकिन दोनों ने आखिर तक अपने रिश्ते को कबूल नहीं किया था। नम्रता उम्र में महेश से चार साल बड़ी थीं और ऐसे में कई लोग यह भी मानते थे कि शायद उम्र के फासले की वजह से दोनों अपने रिश्ते पर मुहर नहीं लगाते हैं। हालांकि इस बात का असर महेश बाबू और नम्रता पर नहीं पड़ता था। आखिरकार कई साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद महेश और नम्रता ने शादी करने का फैसला किया। 10 फरवरी 2005 को दोनों शादी के बंधन में बंध गए।
अपने बच्चों के साथ महेश बाबू और नम्रता शिरोडकर
- फोटो : सोशल मीडिया
नम्रता ने तय किया था कि वह शादी के बाद अपने फिल्मी करियर को अलविदा कह देंगी और उन्होंने ऐसे ही किया। फिल्मी पर्दे से दूरी बनाकर नम्रता ने अपने पारिवारिक जीवन को पूरी तरह से एंजॉय किया। शादी के एक साल बाद ही महेश और नम्रता के घर बेटे गौतम का जन्म हुआ। इसके बाद साल 2012 में दोनों बेटी सितारे के माता-पिता बने। नम्रता शिरोडकर और महेश बाबू परिवार के साथ खुशहाल शादीशुदा जिंदगी जी रहे हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।