फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   Bollywood ›   Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Renamed Gajab Raat Trailer Out Netflix Release Date Announced

मनोज बाजपेयी: 'घूसखोर पंडित' का बदला नाम, ट्रेलर के साथ रिलीज डेट आई सामने; कब थिएटर्स में दस्तक देगी फिल्म?

Thu, 15 Oct 2026 12:58 PM IST
संदेश मेहरा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: संदेश मेहरा Updated Thu, 15 Oct 2026 12:58 PM IST
सार

Manoj Bajpayee Upcoming Movie: मनोज बाजपेयी की फिल्म 'घूसखोर पंडित' का नाम बदल दिया गया है। मेकर्स ने 15 अक्टूबर को फिल्म का ट्रेलर भी जारी कर दिया है। जानिए क्या है फिल्म का नया नाम और कब होगी रिलीज।  

विज्ञापन
Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Renamed Gajab Raat Trailer Out Netflix Release Date Announced
मनोज बाजपेयी की फिल्म गजब रात - फोटो : इंस्टाग्राम @bajpayee.manoj

विस्तार

फिल्म के पुराने नाम को लेकर काफी विवाद हुआ था। इसके नाम पर आपत्ति जताते हुए कहा गया था कि इससे ब्राह्मण समुदाय की भावनाओं को ठेस पहुंच सकती है। इस मामले में दिल्ली हाईकोर्ट तक याचिका पहुंची थी।
विज्ञापन

नेटफ्लिक्स ने अदालत को बताया था कि आपत्तियों को देखते हुए फिल्म के निर्माताओं ने इसका नाम बदलने का फैसला किया है। इसके बाद याचिकाकर्ता ने कहा कि उनकी शिकायत दूर हो गई है, जिसके बाद अदालत ने फिल्म की रिलीज पर रोक लगाने की मांग वाली याचिका का निपटारा कर दिया।
विज्ञापन


क्या है फिल्म का नया नाम और कहानी? 
अब फिल्म का नाम 'गजब रात' कर दिया गया है। 'गजब रात' की कहानी एक ऐसे पुलिस अधिकारी के इर्द-गिर्द घूमती है, जो अपने निजी फायदे और सही काम करने के बीच फंस जाता है।
विज्ञापन
विज्ञापन


फिल्म की कहानी एक ही रात में घटने वाली घटनाओं पर आधारित है। इसमें दिखाया जाएगा कि कैसे एक फैसला कई दूसरी घटनाओं को जन्म देता है और किरदारों को मुश्किल हालात का सामना करना पड़ता है। साथ ही, फिल्म में उनके फैसलों और उनसे होने वाले नतीजों को भी दिखाया जाएगा।
Trending Videos

Manoj Bajpayee Ghooskhor Pandat Renamed Gajab Raat Trailer Out Netflix Release Date Announced
मनोज बाजपेयी - फोटो : अमर उजाला
कब रिलीज होगी फिल्म? 
इस फिल्म के जरिए मनोज बाजपेयी और फिल्ममेकर नीरज पांडे करीब एक दशक बाद फिर साथ आए हैं। फिल्म का निर्माण नीरज पांडे की कंपनी फ्राइडे फिल्मवर्क्स ने किया है। वहीं, रितेश शाह ने इसका निर्देशन किया है। इस फिल्म के साथ रितेश शाह निर्देशन की दुनिया में कदम रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- जेलर 2 एक्स रिव्यू: क्या पहले पार्ट से बेहतर है 'जेलर 2'? इस बात से निराश हुए फैंस; जानें यूजर्स का रिएक्शन

फिल्म में मनोज बाजपेयी के अलावा साकिब सलीम, अक्षय ओबेरॉय, दिव्या दत्ता, कीकू शारदा और नुसरत भरूचा भी अहम भूमिकाओं में नजर आएंगे। यह सस्पेंस थ्रिलर फिल्म 23 अक्टूबर को नेटफ्लिक्स पर रिलीज होगी।

देखें ट्रेलर-

 

 

 

 

View this post on Instagram

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

 

A post shared by Netflix India (@netflix_in)

विज्ञापन
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे बॉलीवुड न्यूज़, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed