ऋतिक रोशन: 'जेलर 2' में ग्रीक गॉड के कैमियो ने लगाए चार चांद; सलमान खान का स्टाइल कॉपी करते दिखे अभिनेता
Hrithik Roshan In Jailer 2: रजनीकांत की फिल्म 'जेलर 2' में साउथ से लेकर बॉलीवुड तक के कई सितारे हैं। बॉलीवुड के ग्रीक गॉड ऋतिक रोशन का भी कैमियो है। इसे दर्शक काफी पसंद कर रहे हैं।
विस्तार
फिल्म 'जेलर 2' आज गुरुवार को सिनेमाघरों में सज गई है। इस फिल्म में ऋतिक रोशन की झलक भी दिखी है। वे कैमियो भूमिका में हैं, मगर अपनी उपस्थिति से फिल्म में चार चांद लगा दिए हैं। फिल्म 'जेलर 2' में ऋतिक रोशन करीब 40 साल बाद रजनीकांत के साथ नजर आए हैं। इससे पहले वे उनकी फिल्म 'भगवान दादा' में बाल कलाकार के रूप में नजर आए हैं। दिलचस्प बात यह है कि 'जेलर 2' में ऋतिक का अंदाज देख लोगों को 'दबंग' का चुलबुल पांडे याद आ जाएगा।
ऋतिक ने कैमियो रोल से जीता दिल
फिल्म 'जेलर 2' को लेकर दर्शक उत्साहित हैं और आधी रात से उत्सव जैसा जश्न मनाना शुरू कर दिया। फिल्म देखने के बाद सोशल मीडिया पर प्रतिक्रिया भी दे रहे हैं। इस फिल्म की जबर्दस्त तारीफ हो रही है। इस बीच ऋतिक रोशन के क्लिप्स भी फिल्म से सामने आए हैं। कैमियो भूमिका में ऋतिक को देखकर दर्शक उत्साहित हो गए हैं।
Jailer 2: क्या है विद्या बालन का किरदार, फिल्म में दिखे कितने कलाकार? मेकर्स ने मिथुन के सामने रखी थी ऐसी शर्त
क्या ऋतिक रोशन ने कॉपी किया सलमान का 'दबंग स्टाइल'?
वायरल क्लिप में देखा जा सकता है कि ऋतिक रोशन को स्पोर्ट्स कार से पुलिस स्टेशन पहुंचते और फिर वहां से निकलते हुए देखा जा सकता है। स्क्रीन पर अपनी मौजूदगी से ऋतिक छा गए हैं। उनके स्टाइल की तुलना सलमान खान के 'दबंग' फिल्म के किरदार चुलबुल पांडे से की जा रही है। दरअसल, ऋतिक को सलमान खान वाले स्टाइल में देखा जा सकता है। वायरल क्लिप में वे शर्ट के कॉलर में चश्मा अटकाए दिखे हैं। ऐसा ही स्टाइल फिल्म 'दबंग' में सलमान खान का था, जो काफी वायरल हुआ था।
#HrithikRoshan × #SalmanKhan in #Jailer2 🔥 Hrithik Roshan copying Chulbul Pandey's style of hanging his sunglasses on the back of his collar. https://t.co/o38NJxiy5K
— MASS (@Freak4Salman) October 15, 2026
40 साल पहले रजनीकांत के बेटे बने थे ऋतिक
बता दें कि फिल्म 'जेलर 2' में रजनीकांत और ऋतिक को 40 साल बाद साथ देखा गया है। इससे पहले साल 1986 में आई फिल्म 'भगवान दादा' में रजनीकांत लीड रोल में थे। वहीं, ऋतिक रोशन को उनके दत्तक पुत्र गोविंदा की भूमिका में देखा गया था। ऋतिक रोशन बाल कलाकार के रूप में फिल्म का हिस्सा बने थे।