हॉरर फिल्म: डराने को तैयार हैं कृति सेनन, दर्शकों को दिखाएंगी खौफनाक मंजर; मैडॉक के साथ होगी अगला प्रोजेक्ट
Kriti Sanon Horror Movie: अभिनेत्री कृति सेनन जल्द हॉरर फिल्म में दिखाई देंगी। वह जल्द दर्शकों को डराने बड़े पर्दे पर वापसी करने जा रही हैं। बीते दिनों विवादों से निकलने के बाद एक्ट्रेस से संबंधित कोई नई अपडेट फैंस को मिली है। जानें फिल्म के बारे में
विस्तार
अभिनेत्री कृति सेनन फिल्म ‘भेड़िया’ के बाद अब एक दूसरी हॉरर फिल्म में नजर आने वाली हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक इस फिल्म का निर्माण बड़े पैमाने पर होगा होगा। फिलहाल फिल्म से सिर्फ कृति के जुड़ने की जानकारी सामने आई है।
सिर्फ हॉरर पर बनेगी फिल्म
अभिनेत्री कृति सेनन की यह आगामी फिल्म पूरी तरह से हॉरर को केंद्र में रख कर निर्देशित की जाएगी। बीते कुछ समय से बॉलीवुड में ज्यादातर हॉरर कॉमेडी बेस्ड फिल्मों का निर्माण हुआ है। मगर यह फिल्म पूरी तरह से दर्शकों का सामना डर से कराएगी। हालांकि फिल्म की शूटिंग या कहानी को लेकर कोई भी हिंट मेकर्स ने नहीं दी।
कौन है निर्माता -निर्देशक
फिलहाल फिल्म को कौन निर्देशित करेगा इसकी जानकारी सामने नहीं आई है। फिल्म का निर्माण मैडॉक फिल्म्स बैनर तले हो रहा है। यह बैनर पहले भी 'स्त्री', 'भेड़िया' और 'मुंज्या' जैसी हॉरर केटेगरी की फिल्में बना चुका है। इसलिए यह अंदाजा लगाया जा सकता है कि यह फिल्म दमदार साबित हो सकती है।
कृति सेनन ने दिया था जवाब
बॉलीवुड अभिनेत्री करीना कपूर खान द्वारा होस्ट किया जाने वाला बेहद लोकप्रिय टॉक शो और पॉडकास्ट 'व्हाट वीमेन वांट' के प्रोमो में कृति दिखाई दीं। इस दौरान उन्होंने कृति से कहा, ‘मुझे विश्वास ही नहीं हुआ कि मेरी चोली प्राइम टाइम न्यूज में छह लोगों की पैनल चर्चा का मुद्दा बन गई थी।' इस पर करीना ने कहा, 'मुझे पता है।' शो के आखिर में जब कृति से पूछा गया कि महिलाएं वास्तव में क्या चाहती हैं, तो उन्होंने जवाब दिया, 'जज न किया जाए और लोग अपने काम से काम रखें।'