{"_id":"6a2578facb691ddd5b0223ed","slug":"peddi-box-office-collection-day-4-ram-charan-janhvi-kapoor-buchi-babu-sana-2026-06-07","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Peddi Collection: चौथे दिन रविवार को कैसी रही 'पेद्दी' की कमाई? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
Peddi Collection: चौथे दिन रविवार को कैसी रही 'पेद्दी' की कमाई? जानें राम चरण-जान्हवी कपूर की फिल्म का कलेक्शन
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अंजू बाजपेयी
Updated Sun, 07 Jun 2026 07:33 PM IST
सार
Peddi Box Office Collection Day 4: बॉलीवुड फिल्मों के बीच साउथ की फिल्म 'पेद्दी' सिनेमाघरों में रिलीज हो चुकी है। जानिए आज चौथे दिन रविवार को राम चरण और जान्हवी कपूर की फिल्म ने कितने की कमाई की है।
विज्ञापन
1 of 5
फिल्म 'पेद्दी' कलेक्शन
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
निर्देशक बुची बाबू सना की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' 4 जून को सिनेमाघरों में रिलीज हुई थी। आज इस फिल्म की रिलीज को पूरे चार दिन हो चुके हैं। जानिए आज पहले रविवार को फिल्म ने कितने का कलेक्शन किया है।
2 of 5
पेद्दी
- फोटो : एक्स
'पेद्दी' का अब तक का कलेक्शन
‘पेद्दी’ ने पेड प्रिव्यू शोज में 8.50 करोड़ रुपये की कमाई की
‘पेद्दी’ ने पहले दिन 51 करोड़ रुपये से बॉक्स ऑफिस पर अपनी शुरुआत की
दूसरे दिन राम चरण की स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म ने शुक्रवार को 26.90 करोड़ रुपये का कारोबार किया
तीसरे दिन शनिवार को जान्हवी कपूर की इस फिल्म ने 28.85 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया
वहीं 'पेद्दी' का आज चौथे दिन का कलेक्शन भी सामने आ चुका है
Trending Videos
3 of 5
पेद्दी
- फोटो : एक्स
'पेद्दी' का चौथे दिन का कलेक्शन
राम चरण और जान्हवी कपूर की रोमांटिक-स्पोर्ट्स ड्रामा फिल्म 'पेद्दी' ने आज रविवार को चौथे दिन 29.82 करोड़ रुपये का कलेक्शन किया है, जो लगाता बढ़ेगा। निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म 'पेद्दी' ने बॉक्स ऑफिस पर अब तक कुल 155.07 करोड़ रुपये की कमाई कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
पेद्दी
- फोटो : एक्स
क्या है 'पेद्दी' की कहानी
फिल्म ‘पेद्दी’ की कहानी एक गांव के मजदूर पेद्दी (राम चरण) के इर्द-गिर्द घूमती है। पेद्दी खुद को और अपने गांव को पहचान दिलाने के लिए ऊंची जाति के लोगों से लड़ाई लड़ता है। पेद्दी कमाल का क्रिकेट खेलता है और पैसे कमाता है। पहचान पाने के लिए पेद्दी क्रिकेट छोड़कर, पहलवान बन जाता है, ताकि गोल्ड मेडल जीतकर पहचान हासिल कर सके।
विज्ञापन
5 of 5
पेद्दी
- फोटो : एक्स
बॉक्स ऑफिस पर 'पेद्दी' का मुकाबला
साउथ फिल्म 'पेद्दी' के अलावा सिनेमाघरों में इन दिनों दो बॉलीवुड फिल्में लगी हुई हैं। वरुण धवन की फिल्म 'है जवानी तो इश्क होना है' और बॉबी देओल की फिल्म 'बंदर' लगी हुई है। दोनों ही फिल्मों का कलेक्शन राम चरण की 'पेद्दी' मूवी से काफी कम है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।