फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Kalki 2898 AD sequel shoot to resume next month Nag Ashwin promises rapid pace for Prabhas Amitabh Bachchan

'कल्कि 2898 एडी' के सीक्वल की शूटिंग इस महीने से फिर से होगी शुरू, नाग अश्विन ने किया खास वादा

Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
अंजू बाजपेयी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अंजू बाजपेयी Updated Sun, 07 Jun 2026 10:39 PM IST
सार

Kalki 2898 AD Sequel Update:'कल्कि 2' की टीम ने इस महीने शूटिंग का एक बड़ा हिस्सा पूरा करने की योजना बनाई है। 'कल्कि 2' दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज होगी। 

विज्ञापन
Kalki 2898 AD sequel shoot to resume next month Nag Ashwin promises rapid pace for Prabhas Amitabh Bachchan
नाग अश्विन 'कल्कि 2' - फोटो : सोशल मीडिया

विस्तार

'कल्कि 2898 एडी' फिल्म के दूसरे भाग का इंतजार कर रहे फैंस के लिए एक बड़ी खुशखबरी आई है। निर्देशक नाग अश्विन ने साफ कर दिया है कि 'कल्कि 2' पर काम बहुत तेजी से चल रहा है और पूरी टीम जल्द ही शूटिंग के लिए सेट पर लौटने वाली है।

विज्ञापन

शूटिंग कब होगी शुरू
फिल्म 'कल्कि 2' की शूटिंग का काम पहले ही शुरू हो चुका है, और अगले महीने से इसमें और तेजी लाई जाएगी। मेकर्स का टारगेट है कि अप्रैल 2027 तक फिल्म की मुख्य शूटिंग का बड़ा हिस्सा पूरा कर लिया जाए। फिल्म के विजुअल इफेक्ट्स (VFX) और पोस्ट-प्रोडक्शन के लिए पूरा समय रखने के बाद, इसे दिसंबर 2027 में सिनेमाघरों में रिलीज करने की तैयारी है।

विज्ञापन
विज्ञापन

फिल्म 'कल्कि 2' की स्टार कास्ट में बड़ा बदलाव
फिल्म 'कल्कि 2' में प्रभास, अमिताभ बच्चन और कमल हासन एक बार फिर मुख्य भूमिकाओं में नजर आएंगे। फिल्म मेकर्स ने सोशल मीडिया पर साफ कर दिया है कि दीपिका पादुकोण अब 'कल्कि 2' का हिस्सा नहीं होंगी। आपसी सहमति से वे इस प्रोजेक्ट से अलग हो गई हैं। चर्चा है कि दीपिका की जगह अब फिल्म में साई पल्लवी नजर आ सकती हैं, हालांकि, मेकर्स ने अभी तक उनके रोल को लेकर कोई आधिकारिक घोषणा नहीं की है।

विज्ञापन

क्या होगी 'कल्कि 2' की कहानी?
'कल्कि 2' की कहानी वहीं से शुरू होगी जहां पहला भाग खत्म हुआ था। इस बार विलेन 'सुप्रीम यास्किन' (कमल हासन) के खिलाफ बड़ी बगावत देखने को मिलेगी। फिल्म में प्रभास के लिए पहले से भी ज्यादा धांसू और बड़े एक्शन सीन प्लान किए जा रहे हैं, जो दर्शकों को एक नया साइंस-फिक्शन अनुभव देंगे।

यह भी पढ़ें: राम चरण के बॉडीगार्ड पर चढ़ा 'पेद्दी' का खुमार, क्रिकेटर धोनी के सटाइल में लगाया 'हेलिकॉप्टर शॉट'

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed