सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Entertainment ›   South Cinema ›   Rashmika Mandanna vijay deverakonda share Haldi sangeet celebration holi photos

शादी के बाद रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने दिखाई हल्दी-संगीत सेरेमनी की झलक, लिखा- 'ये तो होली जैसा...

एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: Anju Bajpai Updated Mon, 16 Mar 2026 08:02 PM IST
विज्ञापन
सार

Rashmika Mandanna Vijay Deverakonda: रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने आज सोशल मीडिया पर अपनी हल्दी सेरेमनी, संगीत और होली की तस्वीरें शेयर की हैं। फैंस इन दोनों की तस्वीरों को देखकर बेहद खुश हैं। 
 

Rashmika Mandanna vijay deverakonda share Haldi sangeet celebration holi photos
विजय और रश्मिका - फोटो : इंस्टाग्राम
विज्ञापन

विस्तार

रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा ने 26 फरवरी 2026 को राजस्थान के उदयपुर में एक निजी समारोह में शादी की है। उन्होंने तेलगू और कोडवा (कूर्ग) परंपराओं के अनुसार सात फेरे लिए। शादी के बाद उन्होंने 4 मार्च 2026 को हैदराबाद में एक ग्रैंड रिसेप्शन भी आयोजित किया। आज रश्मिका और विजय ने अपने संगीत, हल्दी सेरेमनी और होली की तस्वीरें सोशल मीडिया हैंडल पर शेयर की हैं। 

Trending Videos

रश्मिका और विजय दोनों ने इंस्टाग्राम पर इन तस्वीरों को शेयर किया। रश्मिका और विजय की ये तस्वीरें हल्दी, संगीत और होली सेलिब्रेशन की हैं। इस तस्वीर में रश्मिका और विजय दोनों ही मुस्कुराते हुए ऊपर की ओर किसी को देखते नजर आ रहे हैं। 


 
विज्ञापन
विज्ञापन

इस तस्वीर में रश्मिका और विजय दोनों ढोल पर नाचते नजर आ रहे हैं। हर एक शख्स इस तस्वीर में बेहद खुश नजर आ रहा है। आस-पास खड़े होकर सभी विजय और रश्मिका के डांस को एन्जॉय कर रहे हैं।


 

इस तस्वीर में रश्मिका ने लाइट ग्रीन रंग की ड्रेस कैरी की है, जिसके साथ उन्होंने गोल्ड ज्वेलरी पहनी हुई है। रश्मिका के चेहरे पर प्यारी सी हंसी किसी का भी दिल जीत लेगी। वहीं व्हाइट रंग के कुर्ते ेमें विजय काफी हैंडसम दिख रहे हैं। विजय ने इस लुक को ब्लैक गॉगल के साथ इनहैंस किया है।

रश्मिका मंदाना ने इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी और संगीत समारोह की तस्वीरों को शेयर किया और कैप्शन में लिखा, 'ये तो हल्दी और होली जैसा था। हम सब इतने रंगों में भीग गए थे कि अब भी मेरे बालों में थोड़ा लाल रंग लगा हुआ है।' 

 

रश्मिका ने आगे लिखा, 'हां, उस दिन मैंने अपनी ब्राइड टीम की जबरदस्त मदद से सारे गेम जीत लिए। वैसे मैं बता दूं- उस दिन विज्जू भी हमारी टीम ब्राइड में था।

रश्मिका ने आगे लिखा, 'मुझे बहुत खुशी है कि हमारी शादी उदयपुर में हुई। ये बिल्कुल परफेक्ट थी। माहौल, स्टाफ, सर्विस, खाना... सब कुछ शानदार था। हमने बहुत मजा किया।'

रश्मिका ने आगे लिखा कि यह तो बस हमारी साथ की शुरुआत है। इस तस्वीर में विजय और रश्मिका दोनों एक बोट पर बैठे हुए हैं। इस तस्वीर में रश्मिका शायद विजय की किसी बात पर हंसती नजर आ रही हैं। 


 

रश्मिका के अलावा विजय देवरकोंडा ने भी इंस्टाग्राम पर अपनी हल्दी, संगीत और होली की खूबसूरत तस्वीरें शेयर की हैं। उन्होंने कैप्शन में लिखा, '25.02.26 हल्दी का दिन। संगीत समारोह के बाद वाली सुबह, जो सुबह के शुरुआती समय तक चलता रहा।'

विजय ने आगे लिखा, 'किसी और दिन तो सुबह उठना मुश्किल होता, लेकिन हम सब एक-दूसरे को देखने, परिवार और दोस्तों के साथ वक्त बिताने के लिए बहुत उत्साहित थे। हमारे पास ढेर सारा पानी, रंग, संगीत और मस्ती थी, जिसने हमें पूरी तरह जगा दिया।'

विजय ने आगे लिखा, 'मैं अपनी मातृभूमि में ही शादी करना चाहता था और मुझे प्रकृति से बहुत प्यार है। इसके लिए इससे बेहतर जगह मैं चुन नहीं सकता था।'

विजय ने आगे लिखा, 'उदयपुर में फैली ये खूबसूरत जगह खेतों, नदी, बगीचों और पहाड़ों के साथ स्वर्ग जैसी लगती है।' इस तस्वीर में रश्मिका और विजय एक-दूजे को प्यार से गले लगाए हुए हैं।

विजय ने आगे लिखा, 'कल रात सोच रहा था कि हर साल फरवरी में अपने सारे दोस्तों-परिवार को उदयपुर में छुट्टी मनाने ले आऊं।' इस तस्वीर में विजय और रश्मिका की खुशी उनके चेहरे पर साफ झलक रही है।

विजय ने आगे लिखा, 'हल्दी की रस्म में मुझे खूब मस्ती चाहिए थी। दोपहर के खाने तक सबके कपड़े फट चुके थे, यहां तक कि एक कुर्ता भी। यहा एक आसा पूल भी था, जिसमें हमारा पूरा ग्रुप समा गया।'

इस तस्वीर में विजय का सफेद कुर्ता होली के रंगों में रंगा दिखाई दे रहा है। विजय पूरी तरह से भीगे हुए हैं, लेकिन डांस का सुरूर उनके चेहरे पर साफ नजर आ रहा है। 

इस तस्वीर में रश्मिदा बेहद खुश हैं। तस्वीर को देखकर ही पता चल रहा है कि हल्दी की रस्म की जा रही है। 

इस तस्वीर में रश्मिका बेहद प्यारी दिख रही हैं। उनपर फूलों की बरसात की गई है, जोकि हल्दी सेरेमनी के बाद अक्सर होने वाली दुल्हन पर की जाती है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed