{"_id":"67e2b1f4823714fb62095029","slug":"rc-16-hyderabad-schedule-wrapped-up-announcement-expected-on-ram-charan-birthday-2025-03-25","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"RC 16: राम चरण की आगामी फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल हुआ पूरा, क्या अभिनेता ने जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा अपडेट?","category":{"title":"South Cinema","title_hn":"साउथ सिनेमा","slug":"south-cinema"}}
RC 16: राम चरण की आगामी फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल हुआ पूरा, क्या अभिनेता ने जन्मदिन पर मिलेगा बड़ा अपडेट?
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: मोहम्मद फायक अंसारी
Updated Tue, 25 Mar 2025 07:11 PM IST
सार
RC 16 Update: राम चरण की आगामी फिल्म की चर्चा इन दिनों हर ओर हो रही है। हाल ही में इस फिल्म का हैदराबाद शेड्यूल पूरा हुआ है। वहीं, अब आगे की शूटिंग दिल्ली में होने की बात सामने आई है।
विज्ञापन
1 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
राम चरण निर्देशक बुची बाबू सना की फिल्म में जल्द नजर आने वाले हैं। यह फिल्म काफी समय से सुर्खियों में है। यह एक गांव की पृष्ठभूमि पर आधारित खेल ड्रामा है, जिसके लिए दर्शकों की उम्मीदें आसमान छू रही हैं। फिल्म का नाम अभी तय नहीं हुआ है, लेकिन इसे लेकर उत्साह चरम पर है। हर कोई यह जानने को बेताब है कि यह फिल्म क्या नया लेकर आएगी।
अब टीम अगले पड़ाव के लिए दिल्ली रवाना होने वाली है। वहां जामा मस्जिद और कुछ दूसरी खास जगहों पर जरूरी सीन शूट किए जाएंगे। इस शेड्यूल की और जानकारी जल्द ही सामने आएगी। फिल्म में जाह्नवी कपूर मुख्य अभिनेत्री की भूमिका में हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
राम चरण
- फोटो : इंस्टाग्राम@alwaysramcharan
बर्थडे पर मिलेगा फैंस को तोहफा
फैंस के लिए एक और बड़ी खबर यह है कि फिल्म का नाम राम चरण के जन्मदिन, 27 मार्च 2025 को घोषित किया जाएगा। इस मौके पर एक शानदार इवेंट की तैयारी है। लोग यह देखने को बेकरार हैं कि राम चरण का लुक कैसा होगा। साथ ही, यह भी चर्चा है कि क्या फिल्म का नाम 'पेड्डी' होगा, जैसा कि कुछ रिपोर्ट्स में दावा किया जा रहा है। हालांकि, अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
विज्ञापन
5 of 5
आरसी 16
- फोटो : एक्स: @BuchiBabuSana
'गेम चेंजर' में नजर आए थे राम चरण
यह फिल्म वृद्धि सिनेमाज के बैनर तले बन रही है। मशहूर संगीतकार एआर रहमान ने फिल्म का संगीत तैयार किया है। वर्क फ्रंट की बात करें तो राम चरण को हाल ही में फिल्म 'गेम चेंजर' में देखा गया था। शंकर के निर्देशन में बनी इस फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर अच्छा कारोबार नहीं किया था।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।