फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Shubra Aiyappa: साउथ अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने गुपचुप रचाई शादी, बॉयफ्रेंड विशाल संग पुश्तैनी घर में लिए फेरे

Fri, 20 Jan 2023 05:06 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 20 Jan 2023 05:06 PM IST
विज्ञापन
Shubra Aiyappa married with businessman Vishal Sivappa see South actress wedding photos goes viral on internet
शुभ्रा अयप्पा, विशाल शिवप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

अभिनय की चकाचौंध दुनिया में इन दिनों शादियों का मौसम चल रहा है। कई जोड़ियां शादी के बंधन में बन रही हैं। अब तेलुगू की मशहूर अभिनेत्री शुभ्रा अयप्पा ने अपनी जिंदगी में नए सफर की शुरुआत की है। शुभ्रा ने अपने बॉयफ्रेंड विशाल शिवप्पा के साथ शादी रचाई है। शुभ्रा ने बेंगलुरु में अपने पैतृक घर में विशाल के साथ शादी रचाई। अब उनकी शादी की तस्वीरें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही हैं।

Shubra Aiyappa married with businessman Vishal Sivappa see South actress wedding photos goes viral on internet
शुभ्रा अयप्पा, विशाल शिवप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

दरअसल, शुभ्रा ने अपनी शादी की जानकारी सोशल मीडिया हैंडल इंस्टाग्राम पर खुद साझा की है। उन्होंने 19 जनवरी 2023 को शादी रचाई। शुभ्रा के पति विशाल शिवप्पा एक बिजनेसमैन हैं। उन्होंने गुपचुप तरीके से शादी की। जहां एक तरफ सेलेब्स शाही शादी रचाते हैं, वहीं दूसरी तरफ शुभ्रा ने इसके विपरीत रास्ता चुना और उन्होंने बेहद ही साधारण तरीके से विशाल के साथ शादी रचाई। शुभ्रा और विशाल की शादी इंटीमेट सेरेमनी थी और यह पारंपरिक तरीके से हुई। दोनों ने 150 साल पुराने पैतृक घर में अपने करीबी दोस्तों और परिवार की उपस्थिति में शादी रचाई है।

Pathaan: 'पठान' में एक बार फिर नजर आएगी करण-अर्जुन की जोड़ी? इतने मिनट का होगा सलमान का रोल

Shubra Aiyappa married with businessman Vishal Sivappa see South actress wedding photos goes viral on internet
शुभ्रा अयप्पा, विशाल शिवप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ्रा ने अपनी शादी की तस्वीरें इंस्टाग्राम हैंडल पर साझा की हैं। इसके साथ उन्होंने प्यारा सा नोट भी लिखा है। शुभ्रा ने लिखा, 'विशाल और मैंने दोड्डामने में अपने प्रियजनों की उपस्थिति में शादी की। यह उनका 150 से अधिक वर्षों का पैतृक घर है। हमने इस जादुई जगह में अपने खूबसूरत प्रियजनों के साथ इस खुशी के मौके का प्यार महसूस किया।'

Tv Celebs: छोटे पर्दे पर अनपढ़ लेकिन असल जिंदगी में खूब पढ़ी-लिखी हैं ये एक्ट्रेस, डिग्री देख हो जाएंगे हैरान

विज्ञापन
विज्ञापन
Shubra Aiyappa married with businessman Vishal Sivappa see South actress wedding photos goes viral on internet
शुभ्रा अयप्पा, विशाल शिवप्पा - फोटो : सोशल मीडिया

शुभ्रा और विशाल ने पूरी तरह से पारंपरिक दक्षिण भारतीय संस्कृति के साथ शादी की। शुभ्रा गोल्डन कलर की कांजीवरम साड़ी में बला की खूबसूरत लग रही थीं। उन्होंने पारंपरिक गोल्डन टेंपल ज्वेलरी पहनी थी और अपने बालों पर चमोली की माला और गजरा पहना था। वहीं विशाल ने एक सफेद रंग का कुर्ता पहना हुआ था और मैचिंग वेष्टि के साथ इसे पेयर किया था। इसके साथ ही उन्होंने सुनहरे कलर की पगड़ी पहनी हुई थी। दोनों ही साथ में बेहद प्यारे नजर आ रहे थे।

Aparna Balamurali: साउथ एक्ट्रेस अपर्णा बालामुरली को इवेंट में जबरन छूने लगा स्टूडेंट, कैमरे में कैद हुई घटना

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed