फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Kichcha Sudeepa: गौशालाओं की मदद के लिए सामने आए किच्चा सुदीप, गोद लीं 31 गाय, यूजर्स बोले- दिल जीत लिया

Fri, 25 Nov 2022 01:58 PM IST
साक्षी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: साक्षी Updated Fri, 25 Nov 2022 01:58 PM IST
विज्ञापन
south superstar kichcha sudeepa became ambassador of punyakoti dattu yojana and adopted 31 cows
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

Kichcha Sudeepa: साउथ फिल्मों के सुपरस्टार किच्चा सुदीप ने गायों को गोद लेने का फैसला किया है। किच्चा सुदीप ने गुरुवार को ट्वीट कर इस बात की जानतारी दी है। अभिनेता ने बताया कि वह पुण्यकोटि दत्तू योजना के तहत कर्नाटक के प्रत्येक जिले के लिए 31 गाय को गोद लेंगे। सुपरस्टार के इस फैसले के बाद से ही सोशल मीडिया पर फैंस उनकी तारीफ कर रहे हैं। यूजर्स का कहना है कि फिल्मों में दमदार अदाकारी से तो दिल जीतते ही थे और अब यह नेक काम करके भी दिल जीत लिया है।

south superstar kichcha sudeepa became ambassador of punyakoti dattu yojana and adopted 31 cows
किच्चा सुदीपा - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप बने एंबेसडर
किच्चा सुदीप ने सोशल मीडिया पर इसकी जानकारी साझा की है। उन्होंने ट्वीट किया, 'सरकार ने मुझे पुण्यकोटि दत्तू योजना का एंबेसडर बनाकर मेरी जिम्मेदारियां बढ़ा दी हैं। मुझे नियुक्त करने के लिए मैं मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई और मंत्री प्रभु चव्हाण को धन्यवाद देना चाहता हूं।'
 



यह भी पढ़ें: Rishab Shetty: क्या है कांतारा की सफलता का राज, 16 करोड़ की फिल्म ने कैसे कमाए 400 करोड़? ऋषभ शेट्टी ने खोला राज

south superstar kichcha sudeepa became ambassador of punyakoti dattu yojana and adopted 31 cows
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

किच्चा सुदीप ने की गौ पूजा
मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बीते गुरुवार यानी 24 नवंबर को पशुपालन मंत्री प्रभु बी चव्हाण के आवास पर गौ पूजा हुई। इस पूजा में अभिनेता किच्चा सुदीप भी शामिल हुए। इस दौरान अभिनेता ने सरकार की तारीफ की। किच्चा सुदीप ने कहा कि गायों के संरक्षण के लिए राज्य सरकार द्वारा कई अनुकरणीय कार्य किए जा रहे हैं। उन्हें हमें आगे बढ़ाना चाहिए।

यह भी पढ़ें: Mahesh Babu: पिता की मौत से नहीं उभर पा रहे महेश बाबू, भावुक पोस्ट शेयर कर लिखा- आपकी विरासत को आगे बढ़ाऊंगा

विज्ञापन
विज्ञापन
south superstar kichcha sudeepa became ambassador of punyakoti dattu yojana and adopted 31 cows
किच्चा सुदीप - फोटो : सोशल मीडिया

योजना का हिस्सा बनने की अपील
दरअसल, गौशालाओं को आर्थिक रूप से मजबूत बनाना ही पुण्यकोटि दत्तू योजना का उद्देश्य है। इसी साल राज्य के मुख्यमंत्री बसवराज बोम्मई ने अपने जन्मदिन पर 11 गायों को गोद लिया था। इसी दौरान उन्होंने पुण्यकोटि दत्तू योजना का शुभारंभ किया था। किच्चा सुदीप ने गायों को गोद लेने के बाद अब आम जनता और सिनेमा इंडस्ट्री के कलाकारों से भी इस योजना का हिस्सा बनने की अपील की है। 

यह भी पढ़ें: Ved Teaser: रितेश देशमुख की 'वेड' का टीजर जारी, इस दिन रिलीज होगी फिल्म

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed