बॉलीवुड और साउथ इंडस्ट्री का बहुत पहले से नाता रहा है। साउथ के कई कलाकारों ने बॉलीवुड में काम किया है। वहीं बॉलीवुड के कई ऐसे कलाकार हैं, जिन्होंने साउथ इंडस्ट्री से अपने अभिनय की शुरुआत की है। साउथ के कई निर्देशकों ने बॉलीवुड की कई बेहतरीन फिल्में बनाई हैं।
साउथ की अपकमिंग फिल्म 'द पैराडाइज' आज सिनेमाघरों में रिलीज होने वाली है। इसमें बॉलीवुड कलाकार राघव जुयाल अदाकारी करते नजर आएंगे। ऐसे में हम आपको बता रहे हैं कि वह कौन से कलाकार हैं, जिन्होंने हाल ही में साउथ की फिल्मों में अभिनय किया है।
2 of 7
राघव जुयाल
- फोटो : सोशल मीडिया
राघव जुयाल
राघव जुयाल ने साल 2014 में रिलीज हुई बॉलीवुड फिल्म 'सोनाली केबल' से अपने अभिनय करियर की शुरुआत की थी। हाल ही में वह फिल्म 'भाई तेरा स्टार है' में नजर आए। अब वह साउथ की फिल्म 'द पैराडाइज' का हिस्सा होंगे। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक वह इस फिल्म में मुख्य खलनायक विक्रम मालिक का खूंखार किरदार निभाने वाले हैं। नानी की अदाकारी वाली यह फिल्म 24 सितंबर 2026 को रिलीज होने वाली है।
3 of 7
जैकी श्रॉफ
- फोटो : सोशल मीडिया
जैकी श्रॉफ
जैकी श्रॉफ को बॉलीवुड के दिग्गज कलाकारों में गिना जाता है। उन्होंने साल 1983 में फिल्म 'हीरो' से बतौर लीड एक्टर बॉलीवुड में कदम रखा। वह साउथ की फिल्मों में विलेन के किरदार में नजर आए। उन्होंने 'जेलर' (2023) में खलनायक वर्मन का किरदार निभाया। वहीं 'साहो' (2019) में वह खलनायक रॉय बनकर सामने आए।
4 of 7
बॉबी देओल
- फोटो : सोशल मीडिया
बॉबी देओल
बॉबी देओल बॉलीवुड फिल्मों के बड़े अभिनेता हैं। वह विजय की फिल्म 'जन नायगन' (2026) में विलेन महादेव के किरदार में नजर आए। इससे पहले वह नवंबर 2024 में रिलीज हुई सूर्या की फिल्म 'कंगुवा' में भी विलेन के रोल में नजर आए थे। इसमें उन्होंने उधीरन का किरदार निभाया था। हालांकि, यह फिल्म बॉक्स ऑफिस पर बहुत अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाई थी।
5 of 7
संजय दत्त
- फोटो : सोशल मीडिया
संजय दत्त
अभिनेता संजय ने बॉलीवुड में फिल्म 'रॉकी' (1981) से अभिनय की शुरुआत की थी। इसके बाद वह कई बड़ी फिल्मों में नजर आए। उन्होंने साउथ में कई फिल्मों में अभिनय किया है। यश की अदाकारी वाली फिल्म 'केजीएफ: चैप्टर 2' (2022) में उन्होंने खलनायक अदिकार का किरदार निभाया था। फिल्म बॉक्स ऑफिस पर ब्लॉकबस्टर साबित हुई।