South Actors In Bollywood: दक्षिण भारत के ये सुपरहिट अभिनेता बॉलीवुड में रहे फुस्स, दर्शकों ने नहीं डाली घास
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
राम चरण
‘आरआरआर’ के अभिनेता राम चरण तेलुगु के बड़े सितारों में से एक हैं। साउथ में सुपरहिट होने के बाद उन्होंने बॉलीवुड में अपनी किस्मत आजमाई, लेकिन उन्हें वो सफलता यहां हासिल नहीं हुई। राम चरण ने साल 2013 में प्रियंका चोपड़ा की फिल्म ‘जंजीर’ से बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन उनकी पहली फिल्म ही बुरी तरह से पिट गई और उन्होंने फिर से साउथ सिनेमा का रुख कर लिया।
दर्शकों को नहीं भाया 'अनुपमा' का रोना-धोना, रुपाली को पड़ी जमकर लताड़
विजय देवरकोंडा
दक्षिण भारतीय सिनेमा को कई शानदार हिट फिल्में देने वाले विजय देवरकोंडा ने भी बॉलीवुड में हाथ आजमाया। करण जौहर की फिल्म ‘लाइगर’ में उन्होंने मुख्य भूमिका निभाई, लेकिन अर्जुन रेड्डी, गीता गोविंदा और डिअर कॉमरेड जैसी फिल्में देने वाले विजय की इस फिल्म को दर्शकों ने घास तक नहीं डाली।
चियान विक्रम
चियान विक्रम तमिल सिनेमा के सुपरस्टार हैं। बॉलीवुड में इन्होंने ने भी कई फिल्में की, जिसमें ‘पीएस-1’ और ‘मणि रत्नम’ की फिल्म रावण शामिल है। ‘पीएस-1’ ने विश्व स्तर पर अच्छी कमाई की थी, लेकिन ‘रावण’ और ‘डेविड’ जैसी फिल्में कामयाब नहीं हो पाईं।
सूर्या
दक्षिण के सुपरस्टार ‘सूर्या’ ने साल 2010 में आई राम गोपाल वर्मा की फिल्म ‘रक्त चरित्र 2’ बॉलीवुड में कदम रखा, लेकिन ये फिल्म भी कमाल नहीं कर पाई। सूर्या को फिल्म ‘सूरारई पोटरू’ के लिए नेशनल अवार्ड भी मिल चुका है।