पिछले साल आजादी की सालगिरह से पहले तारा सिंह पाकिस्तान दोबारा गया था। वहां उसने दोबारा हैंडपंप को हाथ लगाया। सकीना को गले लगाया और ऐसा गर्दा काटा कि बॉक्स ऑफिस पर नोटों की बरसात हो गई। इस फिल्म को बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज की वैसे तो इस साल इसी मौके पर एक और फिल्म ‘वेदा’ सिनेमाघरों में रिलीज होने जा रही हैं, लेकिन तारा सिंह भी फिल्म ‘गदर 2’ की सालगिरह पर लौट रहा है। और, इस बार ये कोशिश की जा रही है खास उन लोगों के लिए जिनको इशारों-इशारों में कही गई बातें खूब भाती हैं।
Gadar 2: पहली सालगिरह पर फिर सिनेमाघरों में पहुंचेगी ‘गदर 2’, इशारों में भी समझाई जाएगी तारा और सकीना की कहानी
जी हां, फिल्म ‘गदर 2’ अपनी पहली सालगिरह पर फिर से सिनेमाघरों में रिलीज हो रही है। दो दिन बाद इसी रविवार को सिनेमाघर पहुंच रहा तारा सिंह अपने सभी चाहने वालों का इंतजार करेगा और खास तौर से उन लोगों का तो बहुत इंतजार करेगा, जो सिनेमाहॉल में बोले जा रहे संवाद सुन नहीं पाते हैं। फिल्म बनाने वाली कंपनी जी स्टूडियोज इसे इस बार इंडिया साइनिंग हैंड्स के सहयोग से सांकेतिक भाषा में भी रिलीज करने जा रही है।
Mahesh Bhatt:नातिन राहा को अपनी ये फिल्म दिखाना चाहते हैं महेश भट्ट, आलिया को बताया बेहतरीन मां
फिल्म ‘गदर 2’ की कहानी तो अब सबको पता है कि इस फिल्म में तारा सिंह (सनी देओल) अपने बेटे चरणजीत (उत्कर्ष शर्मा) को बचाने के लिए सीमा पार करता है। जी स्टूडियोज के मुख्य कार्यक्रम अधिकारी उमेश कुमार बंसल कहते हैं, 'गदर 2 एक ऐसी फिल्म है जो हर भारतीय के दिल से जुड़ती है। एक सार्थक पहल के लिए साल भर बाद इसे बड़े पर्दे पर वापस लाकर हमें खुशी हो रही है। सिनेमा को सभी के लिए सुलभ बनाना हमारी प्राथमिकता है और ऐसा करने के लिए इंडिया साइनिंग हैंड्स के साथ साझेदारी करने पर हमें गर्व है'।
Rashmika Mandanna: रणबीर-अल्लू ही नहीं, बल्कि इन सितारों के साथ भी दिखेगी रश्मिका की जोड़ी, देखिए पूरी लिस्ट
वहीं इस मौके पर सनी देओल ने कहा, 'गदर 2 एक ऐसी फिल्म है, जिसका मेरे दिल में एक विशेष स्थान है और हमेशा रहेगा। इसलिए, रिलीज के एक साल बाद भी दर्शकों का लगातार प्यार और समर्थन देखना अभिभूत करने वाला है। भारतीय सांकेतिक भाषा व्याख्या के साथ यह पुनः रिलीज फिल्म को इस बार और भी अधिक दर्शकों के दिलों को छूने का मौका देगी।' फिल्म ‘गदर 2’ रविवार 4 अगस्त को देश के सभी प्रमुख शहरों में भारतीय सांकेतिक भाषा के साथ प्रदर्शित की जाएगी'।
AMKDT Public Review: अजय देवगन-तब्बू की फिल्म को दर्शकों ने बताया 'प्योर वेज', बोले- ऐसी फिल्में अब बनती नहीं