फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Suresh Gopi Birthday: कभी फिल्मों में नेता बनते थे सुरेश गोपी, आज केंद्र सरकार में संभाल रहे दो-दो मंत्रालय

Wed, 26 Jun 2024 07:07 AM IST
विशाल वर्मा एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: विशाल वर्मा Updated Wed, 26 Jun 2024 07:07 AM IST
सार

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता सुरेश गोपी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 जून, 1958 को केरल के अलप्पुझा में हुआ था।

विज्ञापन
Suresh Gopi once used to be politician in films today he is handling two ministries in the central government
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम @sureshgopi

मलयालम फिल्म इंडस्ट्री के सुपरस्टार और राजनेता सुरेश गोपी आज अपना 66वां जन्मदिन मना रहे हैं। उनका जन्म 26 जून, 1958 को केरल के अलप्पुझा में हुआ था। हाल ही में हुए लोकसभा चुनाव में उन्होंने केरल की त्रिशूर लोकसभा सीट से बीजेपी के टिकट पर  जीत हासिल करके इतिहास रच दिया। उन्हें केंद्र सरकार में पर्यटन और पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस राज्य मंत्री भी बनाया गया है।

Suresh Gopi once used to be politician in films today he is handling two ministries in the central government
सुरेश गोपी - फोटो : इ्ंस्टाग्राम @sureshgopi

कोल्लम में शुरुआती पढ़ाई-लिखाई करने के बाद सुरेश गोपी ने जूलॉजी में बीएससी की डिग्री हासिल की। इसके बाद अंग्रेजी साहित्य में एमए किया। सुरेश गोपी के तीन छोटे भाई हैं, जिनके नाम- सुभाष गोपी, सुनील गोपी और सानिल गोपी हैं। उनकी पत्नी का नाम राधिका नायर है, जिनसे उन्होंने 1990 में शादी की थी। दोनों पांच बच्चों के माता-पिता हैं। सुरेश गोपी की प्रमुख फिल्मों में 'मणिचित्राथजू', 'ध्रुवम', 'इन्नाले', 'इरुपथम', 'नूट्टांडु', 'थेंकासीपट्टनम', 'केरल कैफे', 'गरुडन', 'पथराम', 'ए नॉर्दर्न स्टोरी ऑफ वैलोर', 'कमिश्नर' शामिल हैं। सुरेश ने 'राष्ट्रम', 'युवाथुरकी', 'सत्यप्रथिंजा', 'पथाका' और 'जनाधिपथ्यम' फिल्म में नेता का किरदार निभाया था।

Suresh Gopi once used to be politician in films today he is handling two ministries in the central government
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम @sureshgopi

सुरेश गोपी ने साल 1965 में बतौर बाल कलाकार अपने अभिनय करियर का श्रीगणेश किया था। साल 1992 में उन्होंने 'थलस्तानम' फिल्म में लीड रोल अदा किया था। इस फिल्म का निर्देशन शाजी कैलास ने किया था। इसके अगले ही साल उन्होंने 'एकलव्यन' फिल्म की, जिससे लोग उन्हें जानने लगे थे। इस फिल्म का निर्देशन भी शाजी कैलास ने ही किया था। साल 1995 में रिलीज हुई 'हाईवे' फिल्म तो 100 से भी ज्यादा दिनों तक सिनेमाघरों में चली थी। इस फिल्म में उन्होंने एक रॉ अधिकारी का रोल किया था। दर्शकों ने सुरेश गोपी को पुलिस के किरदार में भी खूब पसंद किया। साल 2015 में रिलीज हुई 'आई' फिल्म के बाद सुरेश गोपी ने एक्टिंग से चार साल का लंबा ब्रेक ले लिया था। फिर 2020 में 'थमिलारसन' फिल्म से परदे पर वापसी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Suresh Gopi once used to be politician in films today he is handling two ministries in the central government
सुरेश गोपी - फोटो : इंस्टाग्राम @sureshgopi

सुरेश गोपी के राजनीतिक सफर की बात करें तो साल 2016 में उन्होंने बीजेपी की सदस्यता ली थी। इसके तीन साल बाद 2019 के लोकसभा चुनाव में उन्हें त्रिशूर लोकसभा सीट से चुनावी मैदान में उतारा गया था, जिसमें उन्हें हार का सामना करना पड़ा था। पांच साल बाद 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर से बीजेपी ने उन पर भरोसा जताते हुए टिकट थमा दिया। इस बार उन्होंने जीत दर्ज करके इतिहास ही रच दिया। दरअसल, उनकी जीत इसलिए खास है, क्योंकि वो केरल में बीजेपी के टिकट पर जीतने वाले पहले सांसद हैं। इससे पहले कभी भी केरल में बीजेपी का खाता नहीं खुला था। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all Entertainment news in Hindi related to bollywood, television, hollywood, movie reviews, etc. Stay updated with us for all breaking news from Entertainment and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed