{"_id":"684c8d69a6c26161b808648b","slug":"sushant-singh-rajput-death-anniversary-strong-effective-characters-played-by-him-on-screen-2025-06-14","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Sushant Singh Rajput: हेलीकॉप्टर शॉट सीखना हो या तलवारबाजी, इन किरदारों के लिए सुशांत का मेहनत से रहा ‘राबता’","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Sushant Singh Rajput: हेलीकॉप्टर शॉट सीखना हो या तलवारबाजी, इन किरदारों के लिए सुशांत का मेहनत से रहा ‘राबता’
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: हिमांशु सोनी
Updated Sat, 14 Jun 2025 06:01 AM IST
सार
Sushant Singh Rajput Death Anniversary: दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज पुण्यतिथी है। इस मौके पर चलिए आपको बताते हैं सुशांत के पर्दे पर निभाए गए उन दमदार किरदारों के बारे में, जिससे वो आज भी सभी के दिलों में जिंदा हैं।
बॉलीवुड के दिवंगत अभिनेता सुशांत सिंह राजपूत की आज 5वीं पुण्यतिथि है। आज ही के दिन इंडस्ट्री का ये चमकता सितारा हमसे हमेशा-हमेशा के लिए दूर हो गया था। सुशांत की बॉडी 14 जून 2020 को फ्लैट में फंदे से लटकी मिली थी। हालांकि इसके बाद लंबा केस चला लेकिन सीबीआई, एनआईए और तमाम एजेंसियों को सुशांत के साथ किसी भी साजिश का कोई सबूत नहीं मिला और इसी साल क्लोजर रिपोर्ट दाखिल कर केस को बंद कर दिया गया।
सुशांत भले ही आज हमारे बीच में ना हो लेकिन उनके द्वारा निभाए गए यादगार किरदार आज भी हमारे दिलों में जिंदा हैं। उन्होंने पर्दे पर एक से बढ़कर एक दमदार रोल किए। कभी वो छोटे पर्दे पर शांत, भोले और मासूम से मानव बनकर आए तो कभी बड़े पर्दे पर एमएस धोनी बनकर चौके-छक्के लगाते हुए नजर आए। सुशांत ने अपने हर किरदार के लिए कड़ी मेहनत की। आज ऐसी ही कुछ फिल्मों के बारे में आपको बताते हैं, जिनमें सुशांत ने साबित कर दिया कि मेहनत और लगन के दम पर कुछ भी हासिल किया जा सकता है।
Trending Videos
2 of 8
काई पो छे
- फोटो : एक्स
काई पो छे
चेतन भगत के नॉवेल ‘द 3 मिस्टेक्स ऑफ माई लाइफ’ पर आधारित यह फिल्म सुशांत के लिए एक बड़ी कामयाबी साबित हुई। यह फिल्म उनके करियर की शुरूआत थी, जिसके लिए उन्हें कई ऑडीशंस के बाद सिलेक्ट किया गया। फिल्म में सुशांत ने ईशान भट्ट के किरदार को निभाया था, जो एक काबिल क्रिकेटर है और क्रिकेट की राजनीति का शिकार हो जाता है। इस फिल्म के लिए सुशांत ने क्रिकेट की छोटी-छोटी बारीकियां सीखी थीं। सुशांत ने खुद को रोल में ढालने के लिए एक-एक शॉट पर जमकर प्रैक्टिस की थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 8
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
- फोटो : IMDb
डिटेक्टिव ब्योमकेश बक्शी
साल 2015 में आई दिबाकर बनर्जी की इस फिल्म ने सुशांत के करियर को बड़ा झटका दिया। बंगाली लेखक शरदेंदु बंदोपाध्याय की ये कहानी तो अच्छी रही और सुशांत ने इस किरदार के लिए मेहनत भी काफी की। फिल्म की दिक्कत थी इसका बंगाल में सेट होना और फिल्म की धीमी रफ्तार। फिल्म तो नहीं चली लेकिन इसमें सुशांत की मेहनत की काफी तारीफ हुई। सुशांत ने ब्योमकेश के किरदार को समझने के लिए दिबाकर बनर्जी से बातचीत की और बंगाली लुक और तौर-तरीकों को समझने की कोशिश की। खुद के कैरेक्टर को बंगाल की पृष्ठभूमि में ढालना सुशांत के लिए एक चुनौती थी, लेकिन उन्होंने बखूबी इसे पूरा किया।
4 of 8
एम एस धोनी
- फोटो : IMDb
एम एस धोनी
फिल्म ‘एमएस धोनी’ में एक बार फिर सुशांत को क्रिकेटर की जिंदगी को पर्दे पर उतारना था। इस बार कहानी सिर्फ रील नहीं बल्कि रियल की थी। क्रिकेटर महेंद्र सिंह धोनी के किरदार को सुशांत ने अपनी रियल लाइफ में इस कदर उतारा कि वो बिल्कुल माही जैसा चलने का स्टाइल, उनके जैसे लंबे बाल, उनका फेवरेट हेलीकॉप्टर शॉट, उनका बैट पकड़ने का अंदाज, सुशांत ने सबकुछ हू ब हू कॉपी कर लिया। इस रोल में खुद को ढालने के लिए सुशांत ने महेंद्र सिंह धोनी के साथ काफी समय बिताया था। साथ ही क्रिकेटिंग शॉट्स की भी धड़ल्ले से प्रैक्टिस की थी।
4 - 4
विज्ञापन
5 of 8
राब्ता
- फोटो : IMDb
राब्ता
कृति सेनन के साथ फिल्म राब्ता में भी सुशांत सिंह राजपूत के काम भी जमकर तारीफ हुई। उनकी फिल्म बेशक कुछ खास कमाल नहीं कर पाई लेकिन उनके किरदार ने थिएटर्स में खुब सीटियां और तालियां बटोरीं। सुशांत ने फिल्म राब्ता के लिए कुछ खास चीजें सीखीं। उन्हें कुछ समय के लिए बैंकॉक में एडवांस हथियार और जिमनास्टिक प्रशिक्षण के लिए जाना पड़ा था। इसके अलावा उन्होंने पुनर्जन्म की थीम वाली इस फिल्म के लिए उन्हें दो अलग-अलग किरदारों को एक साथ निभाना था। दोनों का स्टाइल एकदम अलग था लेकिन बावजूद इसके सुशांत ने काफी सुंदर तरीके से इसे पर्दे पर पेश किया।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।