बॉलीवुड एक्टर सुशांत सिंह राजपूत की मौत का मामला एक बार फिर सुर्खियों में है। हाल ही में कूपर हॉस्पिटल के मोर्चरी स्टाफ रूपकुमार शाह ने सुशांत की मौत पर सवाल उठाया, जिसके बाद सोशल मीडिया पर जस्टिस फॉर सुशांत एक बार पिर ट्रेंड होने लगा है। इन तमाम सवालों के बीच सुशांत का आखिरी वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देख फैंस भावुक हो गए। इस वीडियो में एक्टर की हालत देख लोगों की आंखों में आंसू छलक उठे।
Sushant Singh Rajput: सुशांत सिंह राजपूत का आखिरी वीडियो वायरल, भावुक फैंस बोले- न्याय होना चाहिए
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में सुशांत की हालत काफी खराब नजर आई। वह काफी बीमार और कंफ्यूज लगे। सुशांत की ऐसी हालत देख फैंस के घाव एक बार फिर ताजा हो गए और वे सुशांत के लिए इंसाफ की गुहार लगाने लगे। इस वीडियो के बाद एक्टर की बहन, सेलेब्स और फैंस एक बार फिर केस की जांच करने की गुहार लगाने लगे।
A post shared by sushant_singh_Rajput_fans (@sushantsingh_rajput_fan_page_)
">http://
A post shared by sushant_singh_Rajput_fans (@sushantsingh_rajput_fan_page_)
सुशांत सिंह राजपूत 14 जून 2020 अपने मुंबई वाले फ्लैट में मृत पाए गए थे। शुरुआती जांच में इसे सुसाइड कहा गया, लेकिन एक्टर के पिता केके सिंह ने इसे साजिश बताया। उन्होंने एक्टर की गर्लफ्रेंड रहीं रिया चक्रवर्ती पर आत्महत्या के लिए उकसाने, पैसों के गबन समेत कई गंभीर आरोप लगाए। इस नए खुलासे के बाद रिया ने भी अपने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट साझा कर खुद को बेकसूर बताने की कोशिश की थी।
Muskan Jattana: उर्फी से टक्कर लेने को तैयार यह मॉडल, जानें कौन हैं मूस जट्टाना
बता दें कि हाल में ही सुशांत सिंह राजपूत की मौत को लेकर कूपर हॉस्पिटल के स्टाफ रूपकुमार शाह ने दावा किया कि एक्टर की मौत हत्या थी। उन्होंने सुसाइड नहीं किया था, बल्कि उनके साथ साजिश रची गई थी। इस बयान के बाद सुशांत की बहनों ने न्याय की गुहार लगाई और एक बार फिर न्यायिक जांच की मांग की है, जिससे उनके भाई को इंसाफ मिल सके।