मशहूर धारावाहिक ‘रामायण’ में सीता का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री दीपिका चिखलिया अक्सर सुर्खियों में रहती हैं। रामायण में सीता का किरदार निभाने के चलते लोग उनकी पूजा करते थे। एक समय आलम यह था कि राम बने अरुण गोविल और सीता बनी दीपिका कहीं भी जाते थे तो लोग देवी-देवता की तरह से उन्हें सम्मान देते थे। दीपिका ने इंस्टाग्राम अकाउंट से एक वीडियो शेयर किया, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
Dipika Chikhlia: 'सैयां दिल में आना रे' पर झूमती नजर आईं दीपिका चिखलिया, यूजर्स बोले- सादर प्रणाम माते...
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
इस वीडियो में दीपिका चिखलिया 'सैयां दिल में आना रे' गाने पर झूमती हुई नजर आईं। इस वीडियो में दीपिका ने सलवार सूट पहन रखा था, जिसमें वह बेहद खूबसूरत लगीं। इस वीडियो के कैप्शन में दीपिका ने लिखा, ड्रेसिंग अप हम सिर्फ अपने चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए करते हैं। दीपिका की इस वीडियो को सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
A post shared by Dipika (@dipikachikhliatopiwala)
">http://
दीपिका की इस वीडियो पर यूजर्स भर-भरकर कमेंट कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'सीता मां को प्रणाम, बहुत ही बेहतरीन डांस किया है।' एक और यूजर ने लिखा, 'बहुत सुंदर मैम, आप बिल्कुल सीता मां लग रही हैं।' दूसरे यूजर ने लिखा, 'आपको और आपके पोस्ट को देखकर चेहरे पर खुद-ब-खुद मुस्कान आ जाती है।'
दीपिका की इस वीडियो को दो हजार से ज्यादा लाइक्स मिल चुके हैं। फैंस भी इस वीडियो की तारीफ करने में कोई कसर नहीं छोड़ रहे हैं। इससे यह बात तो साफ है कि अपनी सीता मां उर्फ दीपिका से उनके फैंस कितना प्यार करते हैं। दीपिका भी सोशल मीडिया के जरिए अपने फैंस से बातचीत करती नजर आती हैं और आए दिन अपनी तस्वीरें भी साझा करती हैं।