Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Taarak Mehta Ka Ooltah Chashmah fame Disha Vakani aka Daya ben is where and what is she doing after the show
{"_id":"63a8123bc002464a752b1fb8","slug":"taarak-mehta-ka-ooltah-chashmah-fame-disha-vakani-aka-daya-ben-is-where-and-what-is-she-doing-after-the-show","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Daya Ben: तारक मेहता छोड़ने के बाद ऐसे जिंदगी गुजार रहीं दया बेन, क्या शो में करेंगी वापसी?","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Daya Ben: तारक मेहता छोड़ने के बाद ऐसे जिंदगी गुजार रहीं दया बेन, क्या शो में करेंगी वापसी?
‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ शो दर्शकों के लोकप्रिय शो में से एक है। अब शायद ही कोई ऐसा घर हो, जहां यह शो न देखा जाता हो। बच्चे से लेकर बूढ़े तक शो का बेसब्री से इंतजार करते हैं। शो के सभी किरदार दर्शकों के दिलों पर राज करते हैं। दयाबेन और जेठालाल की तो बहुत क्रेजी फैन फॉलोइंग है। बता दें कि पांच साल पहले दयाबेन उर्फ दिशा वकानी ने प्रेग्नेंसी के कारण छोटा-सा ब्रेक लिया था, फिर कोविड ने दस्तक दी और उसके बाद से फैंस सिर्फ दिशा वकानी की वापसी की राह ताक रहे हैं। क्या आपको पता है कि शो छोड़ने के बाद दयाबेन उर्फ दिशा वकानी कैसे जिंदगी गुजार रही हैं?
2 of 4
तारक मेहता का उल्टा चश्मा
- फोटो : social media
दिशा वकानी ने प्रेग्रेंसी ब्रेक के बाद ‘तारक मेहता का उल्टा चश्मा’ छोड़ने का एलान कर दिया था। दिशा वकानी कई साल से दयाबेन का रोल निभा रही थीं। ऐसे में फैंस का दिल उस वक्त टूट गया, जब दिशा वकानी ने शो छोड़ने का फैसला किया। उनके इस फैसले से फैंस तो दुखी थे। वहीं, शो के मेकर असित मोदी को भी झटका लगा। वह आज भी चाहते हैं कि दिशा वापस आ जाएं।
3 of 4
दिशा वकानी
- फोटो : social media
बता दें कि दिशा वकानी दूसरे बच्चे के जन्म के बाद पूरी तरह अपने परिवार में रम गईं और अपने दोनों बच्चों की देखभाल करने में जुट गईं। दिशा और उनके पति मयूर पांड्या मिलकर अपना परिवार संभाल रहे हैं। दिशा को इस तरह परिवार की देखभाल करते हुए यह अनुमान लगाया जा सकता है कि वह अभी कुछ वक्त अपने परिवार पर ही अपना पूरा ध्यान देना चाहती हैं। वह अभी फिलहाल कोई भी प्रोजेक्ट नहीं लेना चाहती हैं। शो में वापसी को लेकर अभी तक उन्होंने कोई आधिकारिक बयान नहीं दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
दया बेन
- फोटो : social media
एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान असित मोदी ने खुलासा किया है कि वह दिशा की शो में वापसी के लिए खूब प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा, 'दया भाभी का किरदार निभाने वाली दिशा वकानी जी की मैं बहुत इज्जत करता हूं। कोविड के समय था, मैंने इंतजार किया। आज भी इंतजार करता हूं। आज भी मेरी भगवान से प्रार्थना है कि, चमत्कार हो जाए और वह शो में आ जाएं, लेकिन उनकी शादी हो चुकी है। घर पर दो छोटे-छोटे बच्चे हैं, उनकी निजी जिंदगी पारिवारिक है।' दिशा ने असित के इस बयान पर कोई टिप्पणी नहीं की, जिससे लगता है कि वह अभी शो में वापसी नहीं करेंगी।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।