आयुष्मान खुराना की पत्नी लेखिका और फिल्म निर्माता ताहिरा कश्यप ने हाल ही में जापान में छुट्टियां मनाईं। अपने इस शानदार सफर के दौरान उन्होंने नारा डियर पार्क का दौरा किया और वहां पर हिरणों को खाना खिलाया। ताहिरा ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट पर अपने सफर की तस्वीरें शेयर की और फैंस के साथ अपने इस सुखद पलों को साझा किया।
Tahira Kashyap: जापान में हिरणों से घिरी दिखीं ताहिरा कश्यप, ट्रिप से शेयर की तस्वीरें; लिखी ये खास बात
Tahira Kashyap: निर्माता ताहिरा कश्यप ने हाल ही में जापान का दौरा किया। ताहिरा ने अपने सफर के शानदार पलों को फैंस के साथ सोशल मीडिया पर शेयर किया है।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जानवरों से की बात
सोमवार को ताहिरा ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर अपनी जापान यात्रा की तस्वीरें और वीडियो शेयर की। इन तस्वीरों और वीडियो में ताहिरा को जानवरों से बातचीत करते हुए और स्प्रिंग ब्रेक का आनंद लेते देखा जा सकता है। उन्होंने अपने कमरे की भी तस्वीर शेयर की जहां वह ठहरी थीं। ताहिरा ने स्थानीय लोगों के साथ तस्वीर भी खिंचवाई।
यह खबर भी पढ़ें: South Villains: विलेन बनकर इन साउथ सितारों ने बॉलीवुड में दिखाया दम, लिस्ट में है एक से बढ़कर एक नाम
A post shared by tahirakashyapkhurrana (@tahirakashyap)
अपने सफर के अनुभवों को किया साझा
उन्होंने अपनी पोस्ट के कैप्शन में अपने पूरे सफर का विवरण दिया और लिखा, “क्योटो में सरलता से रहना सबसे बेस्ट रहा। रयोकान में रुकी, जो कि ताटामी मैट वाला एक पारंपरिक जापानी रुकने का स्थान है। यह क्षेत्र रात में आरामदायक बिस्तर के साथ बेडरूम में बदल जाता है। बांस से बना एक आरामदायक गर्म टब स्नान था। भोजन भी पारंपरिक और सरल था। हम इनारी मंदिर गए जो बहुत खूबसूरत था। लगभग 16 हजार सीढ़ियों की एक लंबी, सुंदर चढ़ाई।"
यह खबर भी पढ़ें: Sunny Deol: बॉलीवुड फिल्मों पर बोले सनी देओल, कहा- हम खो गए हैं, बताया अच्छी फिल्म बनाने के लिए क्या करना होगा
जापान की वेशभूषा में दिखीं ताहिरा
इस दौरान ताहिरा ने जापान की पारंपरिक पोशाक भी पहनी और जापानी हेयरस्टाइल भी किया। उन्होंने लिखा, "सेनसो-जी मंदिर की एक छोटी सी दुकान से अपने छोटे बच्चे के लिए कुछ जापानी हेयर एक्सेसरीज खरीदीं। वहां से कई चावल के केक भी खरीदे।"
हिरणों को खिलाया खाना
ताहिरा ने आगे बताया, "नारा डियर पार्क में हिरणों ने हमें घेर लिया था, जो उन्हें मिलने वाले बिस्कुट के लिए हमारा आभार जताते हैं। उनसे भी कुछ सीखने को मिलता है, एक आभारी दिल।” इस सफर से अपनी सीख के बारे में साझा करते हुए ताहिरा ने लिखा, “यात्रा से मेरी सीख- करुणा, स्वच्छता, आपसी सम्मान और शांति। क्योटो में हम याचियो, नानजेनजी फुकुचिचो में रुके।" ताहिरा कश्यप ने पिछले साल रिलीज हुई फिल्म ‘शर्मा जी की बेटी’ का निर्देशन किया है।