Hindi News
›
Photo Gallery
›
Entertainment
›
Tanuj Virwani Spot Boy Caught Stealing Personal Belongings who was living with him For More Than 10 Years
{"_id":"684bf5d1b13ad43a760eaba5","slug":"tanuj-virwani-spot-boy-caught-stealing-personal-belongings-who-was-living-with-him-for-more-than-10-years-2025-06-13","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Tanuj Virwani: तनुज विरवानी के घर चोरी, 10 साल साथ रहे शख्स ने चुराए कीमती सामान; मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ","category":{"title":"Entertainment","title_hn":"मनोरंजन","slug":"entertainment"}}
Tanuj Virwani: तनुज विरवानी के घर चोरी, 10 साल साथ रहे शख्स ने चुराए कीमती सामान; मुंबई पुलिस कर रही पूछताछ
अमर उजाला, मुंबई
Published by: सिराजुद्दीन
Updated Fri, 13 Jun 2025 03:26 PM IST
सार
Tanuj Virwani Spot Boy: एक्टर तनुज विरवानी के यहां से कई महंगी चीजें गायब हुईं हैं। यह चीजें किसने चुराई हैं, इस बारे में अब पता चल गया है। तनुज ने खुद इस बात का खुलासा अमर उजाला से किया।
मशहूर एक्टर तनुज विरवानी के घर से एक हैरान कर देने वाली खबर सामने आई है। एक्टर का स्पॉटबॉय उनकी निजी चीजों को चुराता हुआ पकड़ा गया है। वह 10 साल से उनके साथ रह रहा था। स्पॉटबॉय अक्सर एक्टर के साथ नजर आता था। तनुज के घर वालों को लगा कि घर से एक-एक करके कई चीजें गायब हो रही हैं। इसके बाद कुछ चीजें स्पॉटबॉय के पास से बरामद हुईं।
स्पॉटबॉय के साथ तनुज विरवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
घड़ी और विदेशी मुद्राएं हुईं गायब
अमर उजाला से बात करते हुए तनुज वीरवानी ने बताया 'यह लड़का मेरे साथ तकरीबन 10 सालों से रह रहा था। यह मेरा स्पॉटबॉय हुआ करता था। मैंने पाया कि मेरे घर से कई चीजें धीरे-धारे गायब हो रही हैं। जो चीजें गायब हुईं थीं, उनमें कई देशों की मुद्राएं थीं, घड़ी और दूसरी महंगी चीजें थीं। हम लंदन गए थे, तो वहां से जो बचे पाउंड्स थे वो गायब थे। मेरे कई महंगे परफ्यूम उनके बैग में मिले।।'
विज्ञापन
विज्ञापन
3 of 5
स्पॉटबॉय के साथ तनुज विरवानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
हम हर चीज ताले में नहीं रखते
एक्टर ने आगे बताया 'हम लोग बहुत खुले लोग हैं। हम हर चीज को ताले के अंदर नहीं रखते हैं। लेकिन धीरे-धीरे चीजें नोट हो रही थीं। मेरे पापा ने हमें इस बारे में सतर्क किया था। इसके बाद पुलिस में शिकायत की गई है। पुलिस स्पॉटबॉय को लेकर गई है। पूछताछ कर रही है।'
4 of 5
तनुज विरवानी के साथ स्पॉटबॉय
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
चीजें खुद ब खुद नहीं गायब होती हैं
एक्टर ने आगे बताया 'चाहे वह पैसा हो या फिर घड़ी हो, ऐसा नहीं है कि यह चीजें खुद ब खुद गायब हो जाएंगी। जब ये चीजें गायब हुईं तो शक हुआ। उस लड़के के व्यवहार से पता चल रहा था कि सब चीजें ठीक नहीं हैं। मेरे पापा ने इस लड़के को हायर किया था लेकिन 2-3 सालों में पता नहीं इसे क्या हुआ था। यह लड़का अक्सर मेरे साथ रहता था। इसकी उम्र 20 से 24 साल के बीच में होगी। मैं उसका नाम इसलिए नहीं बता सकता, क्योंकि पुलिस ने मना किया है।'
हालांकि पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है। जल्द ही पता चल जाएगा कि स्पॉटबॉय ने ये चीजें क्यों चुराईं?
विज्ञापन
5 of 5
दोस्तों के साथ तनुज विववानी
- फोटो : इंस्टाग्राम @tanujvirwani
तनुज विरवानी का काम
तनुज इस शुक्रवार को ही रिलीज हुई वेब सीरीज 'राणा नायडू 2' में नजर आ रहे हैं। सीरीज में राणा दग्गुबाती और वेंकेटेश अहम किरदारों में हैं। हाल ही में तनुज विरवानी ने’राणा नायडू 2′ की शूटिंग को लेकर कहा ‘राणा नायडू सीजन 2 का अनुभव शानदार रहा। मैं पहले सीजन का फैन हूं। मैं करण अंशुमान को हमेशा परेशान करता था कि मुझे भी इसमें कोई रोल दें, क्योंकि मैं उनकी इस खास दुनिया का हिस्सा बनना चाहता था।’
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।