फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

तलाकशुदा हैं टीवी की ये टॉप एक्ट्रेसेज, आज भी करती हैं खूबसूरती से छोटे परदे पर राज

Tue, 26 Mar 2019 03:17 PM IST
अरविंद अरविंद एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: अरविंद अरविंद Updated Tue, 26 Mar 2019 03:17 PM IST
विज्ञापन
5 tv actress who are divorcee but hit on tv screen
टीवी एक्ट्रेस - फोटो : instagram

टीवी जगत के स्टार्स भी आए दिन किसी ना किसी बात को लेकर सुर्खियों में बने रहते हैं। चाहे उसमें प्यार, अफेयर, ब्रेकअप, शादी और फिर तलाक ही क्यों ना हो। ऐसी कई टीवी एक्ट्रेसेज हैं जो तलाक के दंश को झेल रही हैं। ऐसे में बात करेंगे उन 5 टीवी एक्ट्रेस की जो इस वक्त तलाकशुदा जिंदगी जी रही हैं....

5 tv actress who are divorcee but hit on tv screen
दलजीत कौर भनोट - फोटो : Instagram

इस कड़ी में सबसे पहले बात करेंगे टीवी एक्ट्रेस दलजीत कौर भनोट की। दलजीत ने साल 2009 में टीे एक्टर शालीन भनोट से शादी की थी। इसके चार साल बाद 2013 में उन्हें एक बेटा भी हुआ, लेकिन शादी के पांच साल बाद 2014 में दोनों के बीच आपसी कलह की वजह से तलाक हो गया। इसके बाद से दलजीत अकेले ही जिंदगी जी रही हैं। दलजीत टीवी सीरियल 'इस प्यार को क्या नाम दूं' से फेमस हुई थीं। 

5 tv actress who are divorcee but hit on tv screen
kamya punjabi - फोटो : file

टीवी की जानी-मानी हस्ती काम्या पंजाबी के बारे में कौन नहीं जानता। वह आज भी छोटे परदे पर राज कर रही हैं। उन्होंने कई टीवी सीरियल में काम किया है। उन्होंने साल 2003 में बंटी नेगी से शादी की थी लेकन 10 साल बाद साल 2013 में उनका तलाक हो गया। फिलहाल वह टीवी सीरियल 'शक्ति- अस्तित्व के एहसास की' में नजर आ रही हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
5 tv actress who are divorcee but hit on tv screen
Jennifer Winget - फोटो : FIle

फेमस सीरियल 'दिल मिल गए' से दर्शकों की नजरों में आने वाली एक्ट्रेस जेनिफर विंगेट ने एक्टर करण सिंह ग्रोवर से साल 2012 में शादी रचाई थी। लेकिन 2 साल बाद ही दोनों में तलाक हो गया। हालांकि करण ने एक्ट्रेस बिपाशा बासु से शादी कर ली है लेकिन जेनिफर अकेली ही जीवन जी रही हैं। पिछली बार वह टीवी सीरियल बेपनाह में लीड रोल कर रही थीं। 

विज्ञापन
5 tv actress who are divorcee but hit on tv screen
Rashmi Desai - फोटो : file

आखिर में बात करेंगे फेमस सीरियल उतरन से रातों-रात स्टार बन जाने वाली एक्ट्रेस रश्मि देसाई की। बता दें कि रश्मि ने साल 2012 में अपने को-स्टार नंदिश सिंह संग ब्याह रचाया था। लेकिन साल 2016 में दोनों का तलाक हो गया। उतरन के अलावा वह टीवी सीरियल दिल से दिल तक और डांस रियलिटी शो नच बलिए में नजर आ चुकी हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed