फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TMKOC: तारक मेहता शो में होने जा रही है नई एंट्री! ये एक्ट्रेस लगाएंगी मनोरंजन का तड़का

Sun, 29 May 2022 01:29 AM IST
मोहम्मद फायक अंसारी एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: मोहम्मद फायक अंसारी Updated Sun, 29 May 2022 01:29 AM IST
विज्ञापन
A new entry in the Taarak Mehta ka ooltah chashmah show Khushi patel will add spice for the show
तारक मेहता का उल्टा चश्मा - फोटो : सोशल मीडिया

तारक मेहता का उल्टा चश्मा को लेकर एक बड़ी खबर सामने आ रही है। शो में जल्द ही एक नए चेहरे की एंट्री होने जा रही है। कुछ समय से यह शो लगातार चर्चा में बना हुआ है। हाल ही में इस शो में दया बेन के किरदार की दोबारा वापसी की बात सामने आई थी। इस बात की जानकारी खुद शो के मेकर असित मोदी ने दी थी। हालांकि उन्होंने इस बात का खुलासा नहीं किया था कि इस किरदार में दिशा वकानी वापसी करेंगी या किसी नए चेहरे को मौका दिया जाएगा।

A new entry in the Taarak Mehta ka ooltah chashmah show Khushi patel will add spice for the show
खुशबू पटेल - फोटो : सोशल मीडिया
शो में हुई नई एक्ट्रेस की एंट्री

हाल ही में इस शो को शैलेश लोढ़ा ने अलविदा कहा है। शुरुआत से ही इस शो से जुड़े शैलेश जल्द ही किसी नए प्रोजेक्ट पर काम करते नजर आ सकते हैं। इस बीच खबर है कि शो में जल्द ही एक्ट्रेस खुशबू पटेल की एंट्री होने जा रही है। शो में खुशबू को पोपटलाल के लव इंट्रेस्ट के रूप में दिखाया जाएगा। इस नए एंट्री से अब दर्शकों को शो में नया ट्विट्स देखने को मिल सकता है। 

A new entry in the Taarak Mehta ka ooltah chashmah show Khushi patel will add spice for the show
जेठालाल - फोटो : social media
अपने किरदार पर जेठालाल ने कही थी ये बात

हाल ही में जब जेठालाल का किरदार निभाने वाले दिलीप जोशी से पूछा गया कि इतने वर्षों से एक ही शो में काम करने पर क्या वह बोर नहीं हुए? इस पर उन्होंने बताया कि उन्हें जो स्क्रिप्ट दी जाती है वह उसके साथ न्याय करने की पूरी कोशिश करते हैं। दिलीप ने कहा कि पूरी टीम इस शो के लिए कड़ी मेहनत करती है। शो की सफलता सभी की मेहनत का परिणाम है।

विज्ञापन
विज्ञापन
A new entry in the Taarak Mehta ka ooltah chashmah show Khushi patel will add spice for the show
असित मोदी-शैलेष लोढ़ा - फोटो : सोशल मीडिया
शैलेष लोढ़ा पर प्रोड्यूसर ने कही ये बात

हाल ही में शैलेष लोढ़ा के शो को छोड़ने को लेकर प्रोड्यूसर असित कुमार मोदी ने खुलकर बात की थी। उन्होंने कहा था कि मुझे समझ नहीं आता ये कौन है जो सूत्र के नाम पर अफवाहें फैला रहा है। उन्होंने कहा कि इस बारे में न शैलेष लोढ़ा ने कोई ऑफिशियल बयान दिया है और न ही उनकी तरफ से कभी कुछ ऐसा कहा गया है, लेकिन पिछले दो दिनों से इस खबर ने उन्हें परेशान कर दिया है। अगर कुछ भी होता है, तो इसकी जानकारी जरूर दे दी जाएगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed