फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aly Goni: शानदार गानों के बाद अब अली गोनी करेंगे बॉलीवुड में डेब्यू, गर्लफ्रेंड जैस्मीन की राह पर एक्टर

Wed, 16 Feb 2022 11:33 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Wed, 16 Feb 2022 11:33 PM IST
विज्ञापन
actor aly goni all set for his big Bollywood debut in 2022
अली गोनी - फोटो : insta

टीवी एक्टर अली गोनी जहां साल 2020 में खतरों के खिलाड़ी में नजर आए थे। बिग बॉस 14 के दौरान ही उनकी पर्सनल लाइफ ने भी एक नया मोड़ लिया। जैस्मीन भसीन और अली गोनी ने इस शो के दौरान ही अपने रिश्तें को ऑफिशियल कर दिया था। इसके बाद वह गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन संग 'तेरा सूट हिप-हॉप' गाने में नजर आए और इसके अलावा अली ने मौनी रॉय के साथ 'जोड़ा' सॉन्ग भी किया। खबर के मुताबिक अब एक्टर अली गोनी बॉलीवुड में भी डेब्यू करने जा रहे हैं।

actor aly goni all set for his big Bollywood debut in 2022
अली गोनी - फोटो : insta

बड़े फिल्म सितारों संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे अली-
सूत्रों के मुताबिक एक्टर अली गोनी, जल्दी साल 2022 में ही बॉलीवुड फिल्म में डेब्यू करते नजर आएंगे। रिपोर्ट्स के मुताबिक अली गोनी बड़े फिल्मी सितारों संग स्क्रीन शेयर करते नजर आएंगे। हालांकि उन्होंने इस बारे में अभी कुछ भी नहीं बताया है। अली काफी समय से किसी शो में नजर नहीं आए हैं। उन्हें एक ऐसे प्रोजेक्ट का इंतजार था जो उन्हें अच्छा लगे।

actor aly goni all set for his big Bollywood debut in 2022
अली गोनी, जैस्मीन भसीन - फोटो : insta

फिल्म हनीमून में नजर आएंगी जैस्मीन भसीन
आपके बता दें कि अली गोनी की गर्लफ्रेंड जैस्मीन भसीन पंजाबी फिल्म इंडस्ट्री में डेब्यू कर चुकी हैं। वह पंजाबी फिल्म 'हनीमून' में गिप्पी ग्रेवाल संग नजर आने वाली हैं। फिल्म की शूटिंग भी पूरी हो चुकी है। इस बात की जानकारी उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए दी थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
actor aly goni all set for his big Bollywood debut in 2022
अली गोनी - फोटो : insta

एक इंटरव्यू के दौरान अली गोनी ने कहा था कि मुझे टीवी शोज में काम करने का ऑफर मिल रहा है लेकिन मैं सिर्फ ऑडियन्स के बीच दिखने के लिए काम नहीं करना चाहता हूं बल्कि मैं उन प्रोजेक्ट पर काम करना चाहता हूं मुझे एक्साइटेड करें। मेरा किरदार लोगों पर असर डाल सके। मैं वह रोल करना चाहता हूं जो पावरफुल हो, और इसके लिए स्क्रीन टाइमिंग मायने नहीं रखती। इसलिए मैं ऐसे प्रोजेक्ट के इंतजार में हूं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed