फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Aamir Ali-Sanjeeda Shaikh Divorced: टीवी एक्टर आमिर अली का पत्नी संजीदा शेख से हुआ तलाक, 9 साल का रिश्ता टूटा

Thu, 06 Jan 2022 04:26 PM IST
शशि सिंह एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: शशि सिंह Updated Thu, 06 Jan 2022 04:26 PM IST
विज्ञापन
actor aamir ali and sanjeeda shaikh divorced after nine years of marriage
आमिर-संजीदा - फोटो : Social Media

एक्टर आमिर अली और एक्ट्रेस संजीदा शेख टीवी के चर्चित कपल्स में से एक हैं। पिछले कुछ समय से चर्चा थी कि आमिर अली और उनकी पत्नी संजीदा शेख के रिश्ते में दूरियां आ गई हैं। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अब आमिर अली और उनकी पत्नी का आधिकारिक रूप से तलाक हो गया है। हालांकि अभी आमिर या उनकी पत्नी संजीदा ने इस बारे में कोई पुष्टि नहीं की है। बताया जा रहा है कि यह कपल अपने तलाक के बारे में किसी तरह का कोई स्टेटमेंट नहीं देना चाहता है और अपने रिश्ते की बीच की सभी बातों को निजी रखना चाहता है।

actor aamir ali and sanjeeda shaikh divorced after nine years of marriage
Sanjeeda Shaikh and Aamir Ali - फोटो : Instagram
आमिर अली, संजीदा शेख ने साल 2012 मे की थी शादी-
आमिर अली और संजीदा शेख साल 2012 में शादी के बंधन में बंधे थे। हालांकि ये दोनों काफी पहले से एक दूसरे को जानते थे और डेट कर रहे थे। उनकी शादी को लगभग 9 साल का समय हो चुका है। हालांकि इनके रिश्तें में दूरियां आने की खबरे 2020 से ही आने लगी थीं। इसके साथ ही यह चर्चा भी थी कि तब से ही दोनों अलग-अलग रह रहे थे।
actor aamir ali and sanjeeda shaikh divorced after nine years of marriage
sanjeeda sheikh
रिपोर्ट्स के मुताबिक सेरोगेसी के जरिए कपल की एक बेटी भी हुई जिसका नाम आर्या है, हालांकि इस बारे में भी दोनों ने किसी तरह की कोई पुष्टि नहीं की थी। खबरों के मुताबिक नौ महीने पहले ही दोनों का तलाक हो चुका है और बेटी की कस्टडी संजीदा शेख को मिली है। दोनों ही अपनी जिंदगी में आगे बढ़ चुके हैं लेकिन वे अपने रिश्तों को लेकर निजता रखना चाहते हैं इसलिए उन्होंने अपने रिश्ते के बारे में कई भी घोषणा नहीं की है।
विज्ञापन
विज्ञापन
actor aamir ali and sanjeeda shaikh divorced after nine years of marriage
आमिर अली, संजीदा शेख - फोटो : सोशल मीडिया

आमिर अली और संजीदा शेख दोनों को ही छोटे पर्दे पर उनके काम के लिए जाना जाता है। आमिर और संजीदा शेख दोनों ने ही कई सीरियल में काम किया है। आमिर एक अभिनता होने के साथ ही मॉडल भी हैं।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed