{"_id":"61d69ae9106b966e4d3ea6ab","slug":"the-kapil-sharma-show-famous-comedian-teerthanand-attempted-suicide-by-consuming-poison","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"The Kapil Sharma show: तंगहाली में आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ कपिल शर्मा शो का ये कॉमेडियन, खाया जहर","category":{"title":"Television","title_hn":"छोटा पर्दा","slug":"television"}}
The Kapil Sharma show: तंगहाली में आत्महत्या करने पर मजबूर हुआ कपिल शर्मा शो का ये कॉमेडियन, खाया जहर
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
Published by: अपूर्वा राय
Updated Thu, 06 Jan 2022 02:24 PM IST
विज्ञापन
1 of 4
द कपिल शर्मा शो
- फोटो : सोशल मीडिया
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
कपिल शर्मा इन दिनों काफी चर्चा में हैं टीवी पर कॉमेडी करने के बाद वे अब ओटीटी पर भी स्टैंडअप कॉमेडी करते दिखाई देंगे। इस बीच कपिल के लिए एक दुखद खबर सामने आई है। उनके शो में काम करने वाले एक कॉमेडियन ने जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की है। कोरोना महामारी और तंगहाली से गुजर रहे इस कॉमेडियन की माली हालत खराब बताई जा रही है।
2 of 4
तीर्थानंद राव
- फोटो : सोशल मीडिया
इस कॉमेडियन का नाम तीर्थानंद राव (Teerthanand Rao) है। जो एक शानदार मिमिक्री आर्टिस्ट भी हैं। ये कई फिल्में और शोज कर चुके हैं। तीर्थानंद ने 27 दिसंबर की शाम जहर खाकर आत्महत्या करने की कोशिश की थी। हालांकि पड़ोसियों को इसकी भनक लगते ही उन्हें फौरन अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के बाद उनकी जान बचाई जा सकी।
3 of 4
तीर्थानंद राव
- फोटो : Instagram
एक वेबसाइट से बात करते हुए तीर्थानंद ने पूरी घटना की जानकारी दी है। उन्होंने बताया, मैंने जहर खाया था। आर्थिक दिक्कतों के साथ-साथ परिवार वाले भी मुझे छोड़ गए हैं। मैंने जब जहर खाया कोई मुझे देखने तक नहीं आया। मैं कर्ज में हूं। घर पर अकेले रह रहा हूं। मेरे परिवार ने मेरे इलाज में भी एक पैसा नहीं लगाया है। पत्नी ने दूसरी शादी कर ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 4
नाना पाटेकर
- फोटो : Social Media
तीर्थानंद राव शो कपिल शर्मा शो में भी काम कर चुके हैं। आपको बता दें कि तीर्थानंद नाना पाटेकर के असल जिंदगी में भी बहुत बड़े फैन हैं। उन्हें नाना पाटेकर (Nana Patekar) के हमशक्ल से भी खूब जाना जाता है। उन्होंने कई बार नाना पाटेकर की मिमिक्री भी की है। सोशल मीडिया पर भी नाना के साथ उनकी तस्वीरें हैं।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।