फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: देवोलीना भट्टाचार्जी ने तेजस्वी प्रकाश को बताया गंदा, कहा- वह बिना ब्रश के….

Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Thu, 06 Jan 2022 12:28 AM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee told Tejashwi Prakash hygiene she stays a day without a brush
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टेलीविजन की मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन के फिनाले में अब कुछ दिन बाकी है। ऐसे में जैसे- जैसे फिनाले करीब आ रहा है. कंटेस्टेंट्स के बीच मुकाबला भी बढ़ता जा रहा है। बीते दिनों शो में सभी सदस्य टिकट टू फिनाले हासिल करने के लिए एक- दूसरे के खिलाफ टास्क करते दिखाई दिए। बीते एपिसोड में हुए इन टास्क की बदौलत राखी सावंत के बाद अब घर को फिलाने वीक के लिए तीन और सदस्य मिल गए हैं। करण, उमर और रश्मि के बाद आखिरी सदस्य के चुनाव के लिए बिग बॉस ने बुधवार को प्रसारित हुए एपिसोड में घर वालों को एक और टास्क करने को दिया। इस टास्क के तहत बिग बॉस ने घरवालों की बैठक लगाई।

टास्क के तहत बचे हुए 6 सदस्यों को घर के हिस्से अपने नाम करने थे। इसके लिए बिग बॉस ने घर के एक हिस्से के साथ किसी एक सदस्य को एक टाइटल दिया और बिग बॉस द्वारा चुने इस सदस्य को बताना था कि बिग बॉस का दिया यह टाइटल के घर के किस सदस्य पर सही बैठता है। टास्क के अंत में जिस सदस्य के सबसे ज्यादा घर के हिस्से होंगे वही इसका विजेता होगा। 

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee told Tejashwi Prakash hygiene she stays a day without a brush
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

टास्क को शुरू करते हुए सबसे पहले बिग बॉस ने बाथरूम एरिया के लिए देवोलीना के नाम का ऐलान किया और उन्हें टाइटल दिया अस्वच्छ। इसके बाद टास्क करते हुए देवोलीना ने इस अस्वच्छ टाइटल के लिए तेजस्वी प्रकाश का नाम चुना। इसके बाद तेजस्वी और देवोलीना एक- दूसरे को इस टाइटल के लिए ज्यादा योग्य बताती नजर आईं। इस दौरान देवोलीना ने कहा कि मेरे हिसाब से अस्वच्छ का यह टाइटल तेजस्वी के लिए बिल्कुल सही है, क्योंकि वह अक्सर बाथरूम में सिगरेट की राख छोड़ देती हैं।

Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee told Tejashwi Prakash hygiene she stays a day without a brush
बिग बॉस 15 - फोटो : सोशल मीडिया

 

उन्होंने यह भी कहा कि वह अपनी बाथरूम की ड्यूटी भी ठीक से नहीं कर रही है। जब से उनकी ड्यूटी लगी है बाथरूम में गंदगी फैली रहती है। देवोलीना ने बताया कि तेजस्वी खुद में भी बिल्कुल साफ नहीं रहती है। वह अक्सर बिना नहाए घर में घूमती रहती हैं। यहां तक कि वह कभी-कभी पूरे दिन ब्रश भी नहीं करती है। उन्होंने यह भी कहा कि वह कई बार एक्सरसाइज करने के बाद उसी कपड़े में बिना नहाए घूमती नजर आती हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee told Tejashwi Prakash hygiene she stays a day without a brush
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

वहीं, देवोलीना के लगाए आरोपों को गलत बताते हुए तेजस्वी ने कहा कि सिगरेट की राख उनसे सिर्फ एक बार छूटी थी, जिसके लिए उन्होंने माफी भी मांगी थी। उन्होंने यह भी बताया कि वह पूरी ईमानदारी से अपने बाथरूम ड्यूटी कर रही है। साथ ही ना नहाने और ब्रश नहीं करने वाली बात पर तेजस्वी ने कहा कि यह उनकी बचपन से आदत रही है कि वह सुबह उठकर गर्म पानी पीकर नाश्ता करने के बाद ही ब्रश करती हैं।

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Devoleena Bhattacharjee told Tejashwi Prakash hygiene she stays a day without a brush
बिग बॉस 15 - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

देवोलीना और तेजस्वी का पक्ष सुनने के बाद टास्क का संचालन कर रहे वीआईपी सदस्य करण कुंद्रा, उमर रियाज, रश्मि देसाई और राखी सावंत से बिग बॉस ने इस राउंड का फैसला पूछा। इस पर करण, उमर और रश्मि तेजस्वी का समर्थन करते दिखाई दिए। हालांकि राखी देवोलीना की समर्थन में खड़ी रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed