फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Bigg Boss 15: तेजस्वी के साथ करण का बर्ताव देख नाराज हुए फैंस, कहा- वह शेरनी….

Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
हर्षिता सक्सेना एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला
एंटरटेनमेंट डेस्क, अमर उजाला Published by: हर्षिता सक्सेना Updated Wed, 05 Jan 2022 11:52 PM IST
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans were angry after seeing Karan behavior with Tejashwi slams him for his rudeness
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

मशहूर रियलिटी शो बिग बॉस के 15वें सीजन का फिनाले करीब है। ऐसे में अब शो के फिनाले के लिए सदस्यों का नाम चुनने के लिए सभी सदस्यों के बीच मुकाबला खड़ा होता जा रहा है। शो के फिनाले वीक में अपनी जगह बनाने के लिए सभी कंटेस्टेंट काफी जद्दोजहद करते दिखाई दे रहे हैं। वहीं, बिग बॉस द्वारा दिए जा रहे टास्क को करते हुए कई बार घर वाले आपस में लड़ते- झगड़ते भी नजर आ रहे हैं। इन टास्क का सबसे ज्यादा असर घर के लव बर्ड्स करण कुंद्रा और तेजस्वी प्रकाश पर पड़ रहा है, जो बार-बार टास्क की वजह से एक- दूसरे के खिलाफ होते दिखाई दे रहे हैं।

 

बीते एपिसोड में भी टास्क के दौरान करण और तेजस्वी के बीच हुए मनमुटाव के बाद दोनों एक- दूसरे से लड़ते- झगड़ते दिखाई दिए। दोनों की यह लड़ाई इस हद तक आगे बढ़ गई कि गुस्से में करण ने एक बार फिर तेजस्वी के साथ बदतमीजी कर डाली। वहीं करण का यह बर्ताव देख दुखी हुईं तेजस्वी भी बीते एपिसोड फूट- फूट कर रोती नजर आईं।

Bigg Boss 15: Fans were angry after seeing Karan behavior with Tejashwi slams him for his rudeness
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

ऐसे में अपनी फेवरेट कंटेस्टेंट को रोते देख सोशल मीडिया यूजर्स ने करण को आड़े हाथों ले लिया। दरअसल, तेजस्वी के साथ करण के बर्ताव से नाराज उनके फैंस ने करण को जमकर खरी-खोटी सुना डाली। एक यूजर ने लिखा वन वुमन आर्मी। तुम अकेली नहीं हो तेजस्वी। तुम्हारे साथ करोड़ों लोगों का समर्थन है। सिर्फ 1 हफ्ते बाकी है और तुम ट्रॉफी लेकर बाहर आओगी।


 

Bigg Boss 15: Fans were angry after seeing Karan behavior with Tejashwi slams him for his rudeness
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

उनके एक और फैन ने ट्वीट करते हुए पूछा कि क्या अपनी गर्लफ्रेंड से बात करने का यही तरीका है, जब वह आपसे रोते हुए रहम की भीख मांग रही हो। तेजस्वी सच में दुखी है और जब मैं उनका दर्द महसूस कर सकता हूं तो करण क्यों नहीं?

विज्ञापन
विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans were angry after seeing Karan behavior with Tejashwi slams him for his rudeness
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

एक अन्य यूजर ने लिखा, सुबह हो या रात रोज यही देखने को मिलता है। जब कोई तेजस्वी को ताने मारता है, कोई उसे टारगेट करता है और अंत में वह अकेली रह जाती हैं। उम्मीद है वह स्ट्रांग रहे। हम उसे हंसते और खुश देखना चाहते हैं।

 

विज्ञापन
Bigg Boss 15: Fans were angry after seeing Karan behavior with Tejashwi slams him for his rudeness
बिग बॉस 15 - फोटो : ट्विटर (कलर्स टीवी)

दरअसल, बीते दिनों टिकट तो फिनाले टास्क के दौरान तेजस्वी का प्रतीक को सपोर्ट करना करण को बिल्कुल पसंद नहीं आया। वहीं, तेजस्वी ने करण, उमर और राखी पर इल्जाम लगाया कि वह जानबूझकर शमिता को जिताने की कोशिश कर रहे हैं। ऐसे में इस बात को लेकर करण और तेजस्वी आपस में बहस बाजी करने लगे और देखते ही देखते यह बहस बाजी एक बड़े झगड़े में तब्दील हो गई।

 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed