फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

TV: शहीर शेख दिखेंगे स्टार भारत के इस नए धारावाहिक में, हैदराबाद में शुरू हुई मेगा बजट गाने की शूटिंग

Wed, 23 Feb 2022 04:33 PM IST
रोमा रागिनी अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई
अमर उजाला ब्यूरो, मुंबई Published by: रोमा रागिनी Updated Wed, 23 Feb 2022 04:33 PM IST
विज्ञापन
Actor Shaheer Sheikh is shooting song of serial Woh To Hai Albela in Ramoji Film City Hyderabad
एक्टर शाहिर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

धारावाहिक 'मन की आवाज़ प्रतिज्ञा 2' निर्माता राजन शाही अपने नए शो 'वो तो है अलबेला' के साथ लौट रहे हैं। इस धारावाहिक में अभिनेता शहीर शेख अपनी धमाकेदार उपस्थिति दर्ज कराने वाले हैं। इस धारावाहिक के एक भव्य गाने की शूटिंग इन दिनों हैदराबाद की रामोजी फिल्म सिटी में बहुत बड़े पैमाने पर चल रही है।


 
Actor Shaheer Sheikh is shooting song of serial Woh To Hai Albela in Ramoji Film City Hyderabad
शाहिर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई

‘वो तो है अलबेला' में अपने लीड किरदार कृष्णा को लेकर उत्साहित अभिनेता शहीर शेख बताते हैं, "अब तक के मेरे सभी किरदारों की तुलना में कृष्णा का किरदार बहुत अलग है, वो बहुत कूल और मस्तमौला है जिसमें मैं असल जिंदगी के शहीर शेख को भी खोजने की कोशिश कर रहा हूं। हम इस धारावाहिक का ये गाना बहुत बड़े स्केल पर रामोजी फिल्म सिटी में शूट कर रहे हैं। इस गाने में मैं बिलकुल नए अंदाज में एक छड़ी की सहायता से नाचता और मारधाड़ करता एक साथ नजर आऊंगा। इसके लिए मैंने जमकर मेहनत की है मुझे उम्मीद है कि मेरी परफॉर्मेंस और मेरा किरदार दोनों ही दर्शकों को पसंद आएगा।"


 
Actor Shaheer Sheikh is shooting song of serial Woh To Hai Albela in Ramoji Film City Hyderabad
शाहीर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
मौके पर देखने से पता चलता है कि भारतीय टेलीविजन के लिए वाकई में एक अनोखा प्रयोग होने ज रहा है। पहली बार किसी धारावाहिक का एक गाना ऐसे शूट किया जा रहा है, जिसके लिए नृत्य निर्देशक और फाइट मास्टर एक साथ मिलकर शहीर की जमकर तैयारी करवाते दिखे। मंगलवार से शुरू हुई शूटिंग में शहीर एक एक्शन सांग परफॉर्म कर रहे हैं। बताते हैं कि तीन दिन तक शूट होने वाले इस गाने में शहीर एक स्टिक के साथ परफॉर्म करेंगे, जिसके लिए उन्होंने घंटों प्रैक्टिस की है। कोरियोग्राफर हिमांशु गदानी के कदम और फाइट मास्टर रियाज़ सुलतान के धमाल से मिलकर बना यह गाना शहीर के प्रशंसकों के लिए बिलकुल एक नया अनुभव होगा।’

 
विज्ञापन
विज्ञापन
Actor Shaheer Sheikh is shooting song of serial Woh To Hai Albela in Ramoji Film City Hyderabad
शाहीर शेख - फोटो : अमर उजाला, मुंबई
शो के निर्माता राजन शाही बताते हैं कि "यह शो और शहीर दोनों ही मेरे दिल के बहुत करीब हैं। रामोजी फिल्म सिटी में बड़े स्केल पर शो के एक सॉन्ग की शूटिंग की जा रही है, जो दर्शकों को बहुत पसंद आएगा। दर्शक पहली बार शहीर को एक हटके अंदाज में देखेंगे। लगभग तीन दिन तक होने वाला इस गाने का शूट टॉलीवुड सांग के अंदाज़ में शूट होगा, जिसे शहीर के फैन्स और दर्शक बहुत एन्जॉय करेंगे।”
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed