छोटे पर्दे की अभिनेत्रियां केवल अपने टीवी सीरियल्स की वजह से नहीं बल्कि फिल्मों की वजह से भी सुर्खियों में रहती हैं। टीवी इंडस्ट्री की ऐसी कई अभिनेत्रियों हैं जो सीरियल्स के अलावा फिल्मों में भी अपना हाथ आजमा चुकी हैं। इनमें से बहुत सी सफल अभिनेत्री बनीं वहीं कुछ का फिल्मी पर्दे पर करियर खास नहीं रहा। टीवी की कई अभिनेत्रियों ने तो साउथ सिनेमा की फिल्मों में अच्छा खासा नाम कमाया है। ऐसे में आज हम आपको टीवी की उन अभिनेत्रियों के बारे में बताने जा रहे हैं जिन्होंने साउथ की फिल्मों में अपने अभिनय से दर्शकों के दिलों को जीता है।
साउथ की फिल्मों में सुपरहिट रही हैं टीवी की ये पांच अभिनेत्रियां, एक्टिंग के दम पर खूब बटोरी सुर्खियां
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अदिति शर्मा
यह 'गंगा' और 'सिलसिला बदलते रिश्तों का' टीवी सीरियल में नजर आ चुकी हैं। अदिति शर्मा को बॉलीवुड फिल्म 'लेडीज वर्सेज रिकी बहल' में भी देखा जा चुका है। अदिति शर्मा भी साउथ फिल्मों की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक रही हैं। उन्होंने साउथ की फिल्म Gunde Jhallumandi, 'ओम शांति' और 'बबलू' में काम किया है।
अनीता हसनंदानी
यह छोटे पर्दे की चर्चित अभिनेत्रियों में से एक हैं। अनीता हसनंदानी ने साल 2001 में फिल्म 'नुव्वु नेनु' से साउथ सिनेमा में डेब्यू किया था। तब से अब तक अनीता हसनंदानी साउथ सिनेमा की कई फिल्मों में नजर आ चुकी हैं। दर्शकों ने उनके अभिनय को खूब पसंद किया है।
एरिका फर्नांडिस
इन्होंने एकता कपूर के टीवी सीरियल 'कसौटी जिंदगी के' में प्रेरणा का किरदार किया है। एरिका फर्नांडिस साउथ सिनेमा की मशहूर अभिनेत्री हैं। उन्होंने तमिल, तेलुगु और कन्नड़ भाषा कई फिल्मों में अपने अभिनय से खूब सुर्खियां बटोरी हैं।
हंसिका मोटवानी
यह बाल कलाकार के तौर पर टीवी सीरियल 'शाका लाका बूम बूम' में नजर आई थीं। इसके अलावा हंसिका मोटवानी ऋतिक रोशन की फिल्म 'कोई मिल गया' में भी काम कर चुकी हैं। इन दिनों यह भले ही बॉलीवुड से दूर हों लेकिन यह साउथ सिनेमा की टॉप अभिनेत्रियों में से एक हैं।