कोरोना वायरस से बचने के लिए मुंबई छोड़कर अपने घरों को लौट चुके कलाकार अब वापस मुंबई आकर अपनी जान जोखिम में नहीं डालना चाहते। उन्हें अपना काम छोड़ देना मंजूर है लेकिन वे कोरोना के बढ़ते मामलों के बीच मुंबई नहीं लौट रहे हैं। ये भी एक वजह है जिसके चलते लोकप्रिय धारावाहिकों के कलाकार इन दिनों खूब बदले जा रहे हैं।
बुजुर्ग पिता की देखभाल के लिए इस अभिनेत्री ने छोड़ा काम, मुंबई की बजाय उत्तराखंड में रहने का किया फैसला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
'इश्क सुभान अल्लाह', 'अलादीन- नाम तो सुना होगा' के कलाकारों के बाद 'कहत हनुमान जय श्री राम' में पार्वती का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री आकांग्शा रावत ने भी ये सीरियल छोड़ दिया है। आकांग्शा कहती हैं, 'शो के निर्माता शूटिंग तुरंत शुरू करना चाहते थे लेकिन मेरे पिता इस माहौल को देखते हुए फिर से काम शुरू करने के पक्ष में नहीं थे।'
आगे आकांग्शा कहती हैं, 'वह चाहते थे कि अगर मैं उत्तराखंड से मुंबई जाती हूं तो वह भी मेरे साथ आएंगे। ताकि, वह सुनिश्चित रहें कि मैं सुरक्षित हूं। हालांकि, अपने काम के लिए मैं उनकी जिंदगी खतरे में नहीं डाल सकती थी क्योंकि वह बहुत बुजुर्ग हैं। हम दोनों का एक दूसरे के अलावा और कोई नहीं है। इसलिए, मैंने स्थिति सामान्य होने तक के लिए अपने काम से आराम ले लिया है। मुझे खुशी है कि प्रोडक्शन हाउस ने भी मेरी परेशानी को समझा।'
आकांग्शा ने यह शो उस वक्त छोड़ा है जब इस शो के केंद्र में माता पार्वती और भगवान शिव होंगे। इस बारे में आकांग्शा कहती हैं, 'मुझे दुख है कि मुझे ऐसे वक्त पर यह शो छोड़ना पड़ा है। शो को छोड़ने के फैसले के बारे में सोचने के लिए मैंने 15 दिन का वक्त दिया था। यह ऐसा समय है जब बहुत से लोग बेरोजगार हो रहे हैं। मैंने अपनी व्यक्तिगत और पेशेवर जिंदगी में 'राधाकृष्ण' से पहले तक बहुत संघर्ष किया है। इसलिए, इस शो को छोड़ना मेरे लिए भी बहुत कठिन फैसला रहा है। लेकिन, काम से ऊपर परिवार होता है।'
आकांग्शा की जगह अब इस धारावाहिक में अभिनेत्री विदिशा श्रीवास्तव नजर आएंगी जो 'ये है मोहब्बतें', 'तुझसे है राब्ता', 'मेरी गुड़िया' जैसे टीवी धारावाहिकों का हिस्सा रह चुकी हैं।
पढ़ें: भूषण कुमार पर सोनू निगम ने लगाए थे गंभीर आरोप और मीका सिंह ने दी थी प्रतिक्रिया, जानिए दोनों गायकों के बारे में