हिंदी सिनेमा के महानायक अमिताभ बच्चन अपने अनोखे अंदाज के लिए मशहूर हैं और कई दशकों से इंडस्ट्री पर राज कर रहे हैं। इन दिनों अमिताभ बच्चन 'कौन बनेगा करोड़पति' के 14वें सीजन को होस्ट कर रहे हैं। वहीं, इस 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन 80 साल के हो जाएंगे और ऐसे में शो के मेकर्स ने अभिनेता के लिए एक सरप्राइज प्लान किया, जिसे देख वह अपने आंसू नहीं रोक पाए और बेहद इमोशनल हो गए।
KBC 14: 'केबीसी 14' के मंच पर अमिताभ बच्चन के लिए हुआ कुछ ऐसा खास, देख बिग बी नहीं रोक पाए अपने आंसू
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
दरअसल, 'कौन बनेगा करोड़पति' का एक नया प्रोमो सामने आया है, जिसमें दिखाई दे रहा है कि अमिताभ बच्चन शो होस्ट करने आते हैं और अचानक ही कुछ ऐसा हो जाता है कि उनकी आंखों नम हो जाती हैं। वीडियो में दिखाई दे रहा है कि अमिताभ बच्चन के शो होस्ट करने आते ही हॉर्न बज जाता है, जो शो खत्म होने के समय पर बजता है। ऐसे में बिग बी हैरान हो जाते हैं और कहते हैं, 'आज जल्दी खत्म कर दिया खेल।'
Amitabh Bachchan: 22 फिल्मों में अमिताभ बच्चन ने निभाया ‘विजय’ का किरदार, जानें इस नाम के पीछे की मजेदार कहानी
इतने ही पीछे से अमिताभ बच्चन के डायलॉग 'कभी-कभी मेरे दिल में ख्याल आता है' की आवाज आती है और अभिषेक बच्चन शो में एंट्री लेते हैं। बेटे को शो में देख बिग बी खुश से झूम उठते हैं और अभिषेक को कसकर गले लगा लेते हैं। बेटे को गले लगाने के बाद बिग बी बेहद इमोशनल भी हो जाते हैं और उनकी आंखें नम हो जाती हैं। यह एपिसोड 11 अक्तूबर को अमिताभ बच्चन के जन्मदिन के दिन ही ऑन एयर होगा।
Bollywood Gossips: जब सलमान को देख फूट-फूटकर रोने लगी थीं भाग्यश्री, बार-बार देने लगीं परिवार का हवाला
A post shared by Sony Entertainment Television (@sonytvofficial)
सोनी टीवी ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर इस वीडियो को शेयर करते हुए लिखा, 'केबीसी के मंच पर कुछ ऐसे पल आए, जो आंसू पोछते हैं सबके उन अमिताभ बच्चन जी की ही आंखों में आंसू छलक गए।' इस प्रोमो वीडियो को फैंस भी काफी पसंद कर रहे हैं। एक यूजर ने लिखा, 'इस एपिसोड के लिए इंतजार नहीं होता', तो दूसरे ने लिखा, 'आप दोनों बाप और बेटे बहुत ही अच्छे हैं।' वहीं, कुछ लोग बिग बी को जन्मदिन की बधाई दे रहे हैं।
Adipurush Teaser: तो इस वजह से विवादों में आई 'आदिपुरुष'! 100 सेकंड के टीजर में मेकर्स ने कर डालीं 10 गलतियां