फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

परिवार को हज कराने के लिए नहीं थे पैसे, 'KBC' में हुनर देख अमिताभ हुए हैरान, मां के निकले आंसू

Thu, 02 Nov 2017 07:19 AM IST
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा
amarujala.com- Presented by :भावना शर्मा Updated Thu, 02 Nov 2017 07:19 AM IST
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc centestant Sayeeda Asma won 12 lakh 50 thousand rupees
केबीसी

अमिताभ बच्चन का रियलिटी शो 'कौन बनेगा करोड़पति' अपने आखिरी पड़ाव पर होने के बावजूद टीआरपी के मामले में नंबर वन पर है। पिछले कुछ दिनों में केबीसी पर जो कंटेस्टेंट आए वो कुछ खास रकम नहीं जीत पाए। लेकिन कल आईं कंटेस्टेंट सईदा आसमा ने बिग बी को भी हैरान कर दिया।

amitabh bachchan show kbc centestant Sayeeda Asma won 12 lakh 50 thousand rupees
केबीसी
बेहद गरीब परिवार से आईं सईदा ने जब फास्टेस्ट फिंगर फर्स्ट पास किया तो वो रोने लगीं। इतना ही नहीं सईदा की मां की आंखों में भी आंसू आ गए। राजस्‍थान से आईं सईदा के सपने बहुत बड़े हैं। अपने सपनों के बारे में सईदा ने बिग बी को भी बताया।

पढ़ें- PHOTOS: प्रियंका चोपड़ा ने पैंट पहनने से किया इंकार, बिकिनी में ही हो गईं कंफर्टेबल
 
amitabh bachchan show kbc centestant Sayeeda Asma won 12 lakh 50 thousand rupees
केबीसी

सईदा ने बताया कि वो एक एनजीओ खोलना चाहती हैं। साथ ही जो पैसे वो केबीसी से जीतेंगी उससे वो अपनी मां को हज पर ले जाएंगी। सईदा ने अपने ज्ञान के बल पर 1 लाख 60 हजार तक की धनराशि तो आसानी से जीत ली। 

विज्ञापन
विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc centestant Sayeeda Asma won 12 lakh 50 thousand rupees
केबीसी

इसके बाद उन्होंने लाइफलाइन की मदद से 12 लाख 50 हजार रुपए जीते। 25 लाख का प्रश्न आसमा ने क्विट कर लिया। आसमा की मां को उनपर बहुत गर्व है। सईदा के ज्ञान ने उन्हें पैसे जो जितवाए ही, इसके साथ सम्मान और देश भर में पहचान भी दिलाई।

विज्ञापन
amitabh bachchan show kbc centestant Sayeeda Asma won 12 lakh 50 thousand rupees
केबीसी

बता दें कि केबीसी का ये आखिरी हफ्ता है। इस हफ्ते शो में एक रोबोट की भी एंट्री हुई है। इसके जरिए कंटेस्टेंट लाइफलाइन फोन अ फ्रेंड का इस्तेमाल करते हैं। अभी शो में विद्या बालन के अलावा कई बड़े सितारों की एंट्री होनी बाकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय हिंदी न्यूज़ वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें मनोरंजन समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। मनोरंजन जगत की अन्य खबरें जैसे Bollywood News, लाइव टीवी न्यूज़, लेटेस्ट हॉलीवुड न्यूज़ और मूवी रिव्यु आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed